सीएम योगी का बड़ा तोहफा, प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहीं दो बहनें, तो एक की फीस भरेगी सरकार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यदि दो बहनें किसी निजी स्कूल में पढ़ती हैं तो एक की फीस राज्य सरकार भरेगी। इसके लिए अगले वित्तीय वर्ष के बजट में प्रावधान किया जा रहा है। इससे प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली लाखों छात्राओं को लाभ होगा। […]
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यदि दो बहनें किसी निजी स्कूल में पढ़ती हैं तो एक की फीस राज्य सरकार भरेगी। इसके लिए अगले वित्तीय वर्ष के बजट में प्रावधान किया जा रहा है। इससे प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली लाखों छात्राओं को लाभ होगा। आदित्यनाथ ने कुछ समय पहले कहा था कि अगर किसी स्कूल में दो सगी बहनें पढ़ती हैं, तो उस स्कूल के प्रबंधन से एक की फीस माफ करने की गुहार लगाई जानी चाहिए. अगर प्रबंधन के स्तर से यह संभव नहीं हुआ, तो एक बहन की फीस की भरपाई राज्य सरकार करेगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसे अगले साल के बजट में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा है।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक इसके लिए एक करोड़ रुपए की टोकन राशि की व्यवस्था की जाएगी। मांग बढ़ने पर विभाग को और राशि दी जाएगी। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार सड़कों के बजट में भी काफी बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही है।
उच्च स्तरीय सूत्रों के अनुसार अभी तक चल रहे कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दिया जा रहा था, लेकिन अगले वित्तीय वर्ष में नए कार्यों (नई मांगों की अनुसूची) के लिए भी अच्छी खासी राशि का भुगतान किया जाएगा।
प्रमुख जिला-स्तरीय सड़कों और राज्य राजमार्गों को भी कम से कम सात मीटर तक चौड़ा करने की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा सिंचाई विभाग और नगर विकास विभाग के लिए कई नई योजनाओं के लिए भी राशि दी जाएगी। बजट जानकारों की माने तो अगले वित्त वर्ष का बजट 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का रहने वाला है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां