दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का नया ए-350 विमान क्षतिग्रस्त, इंजन में फंसा कंटेनर

On
अर्चना सिंह Picture

नई दिल्‍ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एयर इंडिया के अत्याधुनिक एयरबस ए350 विमान का इंजन एक कार्गो कंटेनर से टकरा गया। हालांकि, इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) आगे की जांच कर रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को दी जानकारी में बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह घने कोहरे के बीच कार्गो कंटेनर के टकराने से एयर इंडिया के ए350 विमान का दाहिना इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। इस बीच एयरलाइन ने कहा कि विमान को विस्तृत जांच के लिए उड़ान सेवा से अस्थायी रूप से हटा दिया गया है। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जो कि शायद विमान में सवार किसी यात्री ने बनाया है।

एयरलाइन ने जारी एक बयान में कहा, ‘‘एयर इंडिया का दिल्ली से न्यूयॉर्क (जेएफके) जाने वाली उड़ान संख्‍या एआई101 को ईरान के हवाई क्षेत्र के अप्रत्याशित रूप से बंद होने के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा, जिससे उसका निर्धारित मार्ग प्रभावित हुआ। दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे पर उतरने के समय घने कोहरे के बीच विमान को टर्मिनल तक ले जाने के दौरान यह एक कंटेनर से टकरा गया, जिसके परिणामस्वरूप उसके दाहिने इंजन को नुकसान पहुंचा।’’

कंपनी के मुताबिक, ‘‘विमान को निर्धारित पार्किंग स्थल पर सुरक्षित रूप से खड़ा कर दिया गया, जिससे विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।’’ दरअसल लैंडिंग के बाद विमान के दाहिने इंजन से कार्गो कंटेनर टकरा गया, जिससे इंजन को काफी नुकसान हुआ। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए, एयरलाइन ने कहा कि वह उनकी प्राथमिकता के अनुसार वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था और टिकट की रकम वापस करने के अलावा उनकी सहायता करने के लिए तत्परता से कदम उठा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

शामली में समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

शामली। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मैनपुरी से सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन भैंसवाल स्थित कैंप कार्यालय...
शामली 
शामली में समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

सहारनपुर: पुलिस मुठभेड़ में 3 गौकशी करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा और गोवंश बरामद

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस द्वारा बाद पुलिस मुठभेड़ गौकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे 02 घायल सहित कुल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 

सहारनपुर में कोहरे और शीतलहर के चलते 1 से 8 तक के स्कूलों में 16-17 जनवरी का अवकाश

सहारनपुर।  जिला विद्यालय निरीक्षक सहारनपुर डा.अरविन्द कुमार पाठक ने बताया कि जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल ने अत्यधिक कोहरे, शीत सोशल...

Kitchen garden: सर्दियों में किचन गार्डन बचाने का आसान तरीका ठंड और पाले से सुरक्षित रहेंगी घर की ताजी सब्जियां

सर्दियों का मौसम जितना सुहावना लगता है उतना ही किचन गार्डन के लिए चुनौती भरा भी होता है। कड़ाके की...
कृषि 
Kitchen garden: सर्दियों में किचन गार्डन बचाने का आसान तरीका ठंड और पाले से सुरक्षित रहेंगी घर की ताजी सब्जियां

सहारनपुर: पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी घायल, तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद

सहारननपुर। थाना गंगोह पुलिस द्वारा बाद पुलिस मुठभेड़ गैंगस्टर एक्ट के मुकदमें में एक वांछित अभियुक्त घायलवस्था में गिरफ्तार, कब्जे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी घायल, तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: पुलिस मुठभेड़ में 3 गौकशी करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा और गोवंश बरामद

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस द्वारा बाद पुलिस मुठभेड़ गौकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे 02 घायल सहित कुल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: पुलिस मुठभेड़ में 3 गौकशी करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा और गोवंश बरामद

सहारनपुर में कोहरे और शीतलहर के चलते 1 से 8 तक के स्कूलों में 16-17 जनवरी का अवकाश

सहारनपुर।  जिला विद्यालय निरीक्षक सहारनपुर डा.अरविन्द कुमार पाठक ने बताया कि जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल ने अत्यधिक कोहरे, शीत सोशल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में कोहरे और शीतलहर के चलते 1 से 8 तक के स्कूलों में 16-17 जनवरी का अवकाश

सहारनपुर: पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी घायल, तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद

सहारननपुर। थाना गंगोह पुलिस द्वारा बाद पुलिस मुठभेड़ गैंगस्टर एक्ट के मुकदमें में एक वांछित अभियुक्त घायलवस्था में गिरफ्तार, कब्जे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी घायल, तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद

सोनू कश्यप की हत्या के विरोध में कश्यप समाज ने सहारनपुर में किया प्रदर्शन, सीबीआई जांच और मुआवजे की मांग

सहारनपुर। मेरठ में कश्यप समाज के एक युवक की नृशंस हत्या के मामले को लेकर समाज में काफी आक्रोश है।...