भारतीय रेलवे की रफ्तार को मिलेगी नई दिशा: पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, अतिरिक्त रेलवे ट्रैक बिछाने की तीन परियोजनाओं को मंजूरी

On

 

सहारनपुर में श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष गिरफ्तार, जमीन विवाद में की थी ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा ये भी पढ़ें  सहारनपुर में श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष गिरफ्तार, जमीन विवाद में की थी ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के 12 जिलों में अतिरिक्त पटरियां बिछाने की तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर इस फैसले के बारे में विस्तृत जानकारी शेयर की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के विभिन्न जिलों को कवर करने वाली 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं के लिए कैबिनेट की मंजूरी से रेल बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी, लॉजिस्टिक लागत कम होगी और हमारे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी हुई। इसमें रेल मंत्रालय की तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, जिनकी कुल लागत लगभग 18,509 करोड़ रुपए है।

ईरान युद्ध के चलते गेल को कतर से एलएनजी सप्लाई बंद, भारत में गैस सप्लाई पर पड़ सकता है असर ये भी पढ़ें  ईरान युद्ध के चलते गेल को कतर से एलएनजी सप्लाई बंद, भारत में गैस सप्लाई पर पड़ सकता है असर

 

इन परियोजनाओं में कसारा-मनमाड तीसरी और चौथी लाइन, दिल्ली-अंबाला तीसरी और चौथी लाइन, बैल्लारी-होसपेट तीसरी और चौथी लाइन शामिल हैं। पट्टियों की क्षमता बढ़ाए जाने से भारतीय रेलवे की संचालन दक्षता और सेवा विश्वसनीयता बेहतर होगी। अतिरिक्त पट्टियां बिछाने के प्रस्ताव से भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी। ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नए भारत की कल्पना के अनुसार हैं, जो क्षेत्र के लोगों को “आत्मनिर्भर” बनाएंगी। इसके लिए इलाके में बड़े पैमाने पर विकास होगा, जिससे उनके रोजगार/स्व-रोजगार के मौके बढ़ेंगे। ये परियोजनाएं पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पर बनाई गई हैं, जिसमें एकीकृत योजना और साझीदार परामर्श के जरिए मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक दक्षता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। ये परियोजनाएं लोगों, सामान और सेवाओं को लाने-ले जाने के लिए आसान संपर्क देंगी। दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों के 12 जिलों को कवर करने वाली तीन परियोजनाओं से भारतीय रेलवे का मौजूदा नेटवर्क लगभग 389 किलोमीटर बढ़ जाएगा।

जयशंकर ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ये भी पढ़ें  जयशंकर ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

 

प्रस्तावित अतिरिक्त पट्टियां बिछाने की परियोजना से लगभग 3,902 गांवों तक संपर्क बढ़ेगा, जिनकी आबादी लगभग 97 लाख है। प्रस्तावित क्षमता बढ़ाने से देश भर के अनेक प्रमुख पर्यटन स्थलों तक रेल संपर्क बेहतर होगा, जिनमें भावली डैम, श्री घाटनदेवी, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, श्री माता वैष्णो देवी कटरा/श्रीनगर, हम्पी (यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट), बल्लारी किला, दारोजी स्लॉथ बेयर सैंक्चुरी, तुंगभद्रा डैम, केंचनगुड्डा और विजया विट्ठल मंदिर शामिल हैं। प्रस्तावित परियोजनाएं कोयला, स्टील, लोह अयस्क, सीमेंट, लाइमस्टोन/बॉक्साइट, कंटेनर, अनाज, चीनी, उर्वरक, पीओएल आदि के परिवहन के लिए जरूरी मार्ग हैं। क्षमता बढ़ाने के काम से 96 एमटीपीए (मिलियन टन प्रति वर्ष) के अतिरिक्त माल की ढुलाई होगी। पर्यावरण अनुकूल और कम ऊर्जा का उपयोग करते हुए परिवहन का तरीका अपनाकर रेलवे को जलवायु उद्देश्यों को पूरा करने, देश की लॉजिस्टिक्स लागत कम करने, तेल आयात (22 करोड़ लीटर) घटाने और कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिलेगी, जो 4 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है। 

Views: 35

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर- जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। एक तरफ जहाँ छपार क्षेत्र में दो युवकों पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: सम्भलहेड़ा में राशन वितरण में खेल, अंगूठा लगवाकर राशन न देने का ग्रामीणों ने किया विरोध

सम्भलहेड़ा/मीरापुर। ग्राम सम्भलहेड़ा में राशन वितरण को लेकर चल रही अनियमितताओं की शिकायतों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। ग्रामीणों...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर: सम्भलहेड़ा में राशन वितरण में खेल, अंगूठा लगवाकर राशन न देने का ग्रामीणों ने किया विरोध

शामली: पीसीएस से नेता बने अलंकार अग्निहोत्री का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' पार्टी का किया ऐलान

शामली। यूजीसी (UGC) के विरोध में अपना पद छोड़ने वाले चर्चित पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री शुक्रवार को एक बार...
Breaking News  शामली 
शामली: पीसीएस से नेता बने अलंकार अग्निहोत्री का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' पार्टी का किया ऐलान

मुजफ्फरनगर में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ई-लॉटरी: किसानों का चयन हुआ संपन्न

मुजफ्फरनगर। जनपद में कृषि यंत्रों पर अनुदान योजना का लाभ देने के लिए कृषि विभाग द्वारा एक पारदर्शी ई-लॉटरी प्रक्रिया...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ई-लॉटरी: किसानों का चयन हुआ संपन्न

मुजफ्फरनगर के दो युवाओं ने सीए फाइनल में लहराया परचम, शहर का मान बढ़ाया, मिलीं बधाइयां

मुज़फ्फरनगर - द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा जनवरी 2026 में आयोजित फाइनल कोर्स की परीक्षा का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के दो युवाओं ने सीए फाइनल में लहराया परचम, शहर का मान बढ़ाया, मिलीं बधाइयां

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

हम चाहते थे नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें, अब राज्यसभा सदस्य बनकर रिटायर हो जाएंगे: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर तंज...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हम चाहते थे नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें, अब राज्यसभा सदस्य बनकर रिटायर हो जाएंगे: अखिलेश यादव

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं