मुज़फ्फरनगर में युवा उद्यमियों के लोन में 'सुस्ती' पर सीडीओ का हंटर; बैंकों को कड़ी फटकार, 18 मार्च तक का अल्टीमेटम

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; एक्सिस, एचडीएफसी और ग्रामीण बैंक समेत कई बैंकों के खिलाफ नाराजगी

On

मुजफ्फरनगर। जनपद में स्वरोजगार के सपनों को पंख लगाने वाली 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना' में बैंकों की ढुलमुल कार्यप्रणाली पर प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने कई प्रमुख बैंकों के उदासीन रवैये पर गहरी नाराजगी जताते हुए शाखा प्रबंधकों को स्पष्ट चेतावनी दी है।

सरकार की मंशा पर बैंकों का 'ब्रेक'

बैठक में जब ऋण स्वीकृति के लक्ष्यों की समीक्षा की गई, तो चौंकाने वाली स्थिति सामने आई। कई बैंकों द्वारा युवाओं के लोन आवेदनों को लटकाया जा रहा है, जिससे स्वरोजगार की मंशा दम तोड़ रही है। सीडीओ ने साफ कहा कि सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है, लेकिन बैंकों की लेटलतीफी इसमें बड़ी बाधा बन रही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गुरुग्राम के सिविल हॉस्पिटल में लड़की पर एसिड अटैक, आरोपी महिला फरार, इलाके में दहशत ये भी पढ़ें  गुरुग्राम के सिविल हॉस्पिटल में लड़की पर एसिड अटैक, आरोपी महिला फरार, इलाके में दहशत

इन बैंकों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

समीक्षा के दौरान विशेष रूप से एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडियन बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक और बैंक ऑफ इंडिया की परफॉर्मेंस पर गंभीर सवाल उठाए गए। इन बैंकों के जिला समन्वयकों और शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया गया है कि वे लंबित आवेदनों का तुरंत निस्तारण करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।

मुजफ्फरनगर में हिन्दू बस्ती में मुस्लिमों ने खरीदे मकान, फिर गर्माया मुद्दा, हिंदू संघर्ष समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में हिन्दू बस्ती में मुस्लिमों ने खरीदे मकान, फिर गर्माया मुद्दा, हिंदू संघर्ष समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी

18 मार्च को लगेगा 'महा-ऋण' शिविर

प्रशासन ने अब 18 मार्च की तारीख तय की है, जिस दिन एक विशाल ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। सीडीओ ने सभी बैंकों को स्पष्ट लक्ष्य आवंटित करते हुए कहा कि इस शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित कर उनके व्यवसाय की शुरुआत कराई जाए।

भू-राजनीतिक तनावों के बीच साइबर सुरक्षा और परिचालन को मजबूत करें कंपनियां : नैसकॉम ये भी पढ़ें  भू-राजनीतिक तनावों के बीच साइबर सुरक्षा और परिचालन को मजबूत करें कंपनियां : नैसकॉम

बैठक में मौजूद रहे अधिकारी: समीक्षा बैठक में सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) अनिल कुमार सहित जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Views: 23

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

टीम रॉयल बुलेटिन  Picture

यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

बुलंदशहर में जीएसटी विभाग का 'महा-छापा', हार्डवेयर की दुकान पर पांच टीमों की संयुक्त कार्रवाई; रिकॉर्ड कब्जे में

बुलंदशहर। जनपद में टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ जीएसटी विभाग ने मंगलवार को बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में जीएसटी विभाग का 'महा-छापा', हार्डवेयर की दुकान पर पांच टीमों की संयुक्त कार्रवाई; रिकॉर्ड कब्जे में

आगरा का नौसेनाकर्मी ISI के लिए कर रहा था जासूसी; यूपी ATS ने दबोचा, युद्धपोतों की तस्वीरें भेजने का आरोप

आगरा। उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) ने देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले एक बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा का नौसेनाकर्मी ISI के लिए कर रहा था जासूसी; यूपी ATS ने दबोचा, युद्धपोतों की तस्वीरें भेजने का आरोप

जौनपुर: प्रेमी से शादी की जिद में हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती; घंटों चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा, पुलिस ने समझाकर उतारा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 19 वर्षीय युवती अपने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर: प्रेमी से शादी की जिद में हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती; घंटों चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा, पुलिस ने समझाकर उतारा

गांधी पॉलिटेक्निक: राजीव सिंह को अतिरिक्त प्रभार से हटाने के निर्णय पर प्रबंध समिति की मुहर; जांच के लिए समिति गठित

मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रतिष्ठित संस्थान गांधी पॉलिटेक्निक में मंगलवार को प्रबंध समिति की एक हाई-प्रोफाइल आपातकालीन बैठक आयोजित की गई।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
गांधी पॉलिटेक्निक: राजीव सिंह को अतिरिक्त प्रभार से हटाने के निर्णय पर प्रबंध समिति की मुहर; जांच के लिए समिति गठित

ग्रेटर नोएडा: बादलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत; पुलिस शिनाख्त में जुटी

ग्रेटर नोएडा। जनपद के थाना बादलपुर क्षेत्र में मंगलवार को दो अलग-अलग रेल हादसों ने सनसनी फैला दी। ट्रेन की...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा: बादलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत; पुलिस शिनाख्त में जुटी

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में जीएसटी विभाग का 'महा-छापा', हार्डवेयर की दुकान पर पांच टीमों की संयुक्त कार्रवाई; रिकॉर्ड कब्जे में

बुलंदशहर। जनपद में टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ जीएसटी विभाग ने मंगलवार को बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में जीएसटी विभाग का 'महा-छापा', हार्डवेयर की दुकान पर पांच टीमों की संयुक्त कार्रवाई; रिकॉर्ड कब्जे में

आगरा का नौसेनाकर्मी ISI के लिए कर रहा था जासूसी; यूपी ATS ने दबोचा, युद्धपोतों की तस्वीरें भेजने का आरोप

आगरा। उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) ने देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले एक बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा का नौसेनाकर्मी ISI के लिए कर रहा था जासूसी; यूपी ATS ने दबोचा, युद्धपोतों की तस्वीरें भेजने का आरोप

जौनपुर: प्रेमी से शादी की जिद में हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती; घंटों चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा, पुलिस ने समझाकर उतारा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 19 वर्षीय युवती अपने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर: प्रेमी से शादी की जिद में हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती; घंटों चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा, पुलिस ने समझाकर उतारा

त्योहारों और पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत सीएम योगी सख्त, कानून व्यवस्था पर विशेष सतर्कता के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हालिया वैश्विक परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में पेट्रोल- डीजल की उपलब्धता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
त्योहारों और पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत सीएम योगी सख्त, कानून व्यवस्था पर विशेष सतर्कता के निर्देश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना