पंजाब को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, दोराहा और धुरी में बनेगा रेल ओवरब्रिज, रवनीत बिट्टू ने जताया आभार
नई दिल्ली। पंजाब को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने घोषणा की कि दोराहा और धुरी में रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाने को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
ब्रिज बनने से सड़क यातायात सुचारू होगा, समय बचेगा और दुर्घटनाएं कम होंगी। धुरी (संगरूर जिले में) में 54 करोड़ रुपए से आरओबी का निर्माण होगा। यह बठिंडा सेक्शन के नॉन-इंटरलेवल क्रॉसिंग क्षेत्र में बनेगा, जहां जनरल अरेंजमेंट ड्रॉइंग (जीएडी) को मंजूरी मिल चुकी है। धुरी में फाटक बंद होने से शहर दो हिस्सों में बंट जाता है। कई बार 3-4 घंटे जाम रहता है, जिससे स्कूल, बाजार और रोजमर्रा का काम प्रभावित होता है। इस ब्रिज से एक लाख से ज्यादा लोगों को सीधा फायदा होगा। ये परियोजनाएं पंजाब में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम हैं। आरओबी से यातायात बेहतर होगा, व्यापार और परिवहन बढ़ेगा तथा दैनिक जीवन आसान बनेगा। केंद्र सरकार की यह पहल राज्य के विकास में बड़ा योगदान देगी। बिट्टू ने पंजाब के लोगों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि ये बदलाव आर्थिक प्रगति को नई गति देंगे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां