निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने बरेली छोड़ा, नए ठिकाने काे लेकर सस्पेंस
बरेली। उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने के बाद निलंबित किए गए पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री बुधवार दाेपहर बरेली शहर से बाहर रवाना हो गए। इस दाैरान उनके समर्थकाें में आक्राेश फैल गया और सड़क पर जाम लगाने की काेशिश भी की। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह कहां के लिए निकले हैं। प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसके पहले आज बुधवार सुबह प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट के सरकारी आवास पर नोटिस चस्पा किया गया। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने अपर उप जिलाधिकारी सदर राम जनम यादव को प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है।
उधर नोटिस चस्पा होने के कुछ ही देर बाद अलंकार अग्निहोत्री सरकारी आवास से बाहर निकले और बरेली से किसी अन्य ठिकाने के लिए रवाना हो गए। उन्हाेंने मीडिया से भी काेई बातचीत नहीं की। सुरक्षा के बीच अलंकार काे निकलते देख कर उनके समर्थकों में नाराजगी फैल गई। उनका आरोप है कि प्रशासन उन्हें जबरिया शहर छोड़ने के लिए मजबूर कर रहा है। कई समर्थकों ने जाम लगाने की कोशिश भी की लेकिन मौके पर तैनात पुलिस बल ने स्थिति सामान्य बनाए रखी। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां