शामली: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विशेष रोल प्रेक्षक निखिल गजराज ने ली बैठक; 'आधार' के साथ इन दस्तावेजों से भी बन सकेगा वोट
शामली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सहारनपुर मंडल के लिए नियुक्त विशेष रोल प्रेक्षक निखिल गजराज (IAS, संयुक्त सचिव, भारत सरकार) ने गुरुवार को नवीन कलेक्ट्रेट शामली में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ संवाद कर चल रहे कार्यों का जायजा लिया।
फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र अनिवार्य, सामान्य निवास प्रमाण पत्र मान्य नहीं बैठक में स्पष्ट किया गया कि फॉर्म-6 भरते समय जन्म तिथि और पते के साक्ष्य के रूप में आधार कार्ड सबसे प्रमुख दस्तावेज है। इसके अलावा जन्म तिथि के लिए 5 और पते के लिए 6 अन्य वैकल्पिक दस्तावेज भी मान्य होंगे।
-
महत्वपूर्ण बदलाव: इस बार फॉर्म-6 के साथ एक घोषणा पत्र देना भी अनिवार्य किया गया है।
-
विशेष निर्देश: स्थाई निवास प्रमाण पत्र तो मान्य है, लेकिन 'सामान्य निवास प्रमाण पत्र' को साक्ष्य के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इन दस्तावेजों का कर सकते हैं प्रयोग: नोटिस की सुनवाई या नए वोट के लिए केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र, 01.01.1987 से पहले के सरकारी अभिलेख, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल या भूमि आवंटन प्रमाण पत्र साक्ष्य के रूप में दिए जा सकते हैं।
बैठक में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्येन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर विनय प्रताप सिंह भदौरिया सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां