योगी सरकार मतलब किसानों का सुरक्षा कवच, अन्नदाताओं को 873.58 करोड़ रुपए की मदद

On

 

ये भी पढ़ें  गाजा से इजरायली बंधकों की वापसी पर अमेरिका की सराहना, शांति प्रयासों को बड़ी कूटनीतिक सफलता बताया

ये भी पढ़ें   उत्तराखंड में मौसम ने फिर बदली करवट, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

लखनऊ। प्रदेश के किसानों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना एक मजबूत सुरक्षा कवच बनकर उभरी है। साल 2019 से संचालित इस योजना के तहत अब तक 1 लाख 8 हजार से अधिक किसानों को आर्थिक सहायता मिल चुकी है। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुरूप योजना का पूरी तरह डिजिटलीकरण किया जा रहा है, जिससे योजना के क्रियान्वयन में सरलता के साथ पारदर्शिता में भी बढ़ोतरी होगी।

ये भी पढ़ें  'कच्चा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा के मंगेतर मेरठ में गिरफ्तार, कार पर लगा था पूर्व सांसद का फर्जी स्टीकर; पुलिस ने भेजा जेल

 

 

योजना न केवल दुर्घटना की स्थिति में किसान परिवार का संबल बनती है, बल्कि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी स्थिरता प्रदान करती है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत दुर्घटनावश मृत्यु या दिव्यांगता की स्थिति में किसान परिवार को 5 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना के तहत राजस्व विभाग की ओर से 873.58 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं, जिससे प्रदेश के 18,145 किसानों या उनके परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में वर्ष 2023-24 में योजना का दायरा बढ़ाते हुए भूमिहीन किसानों व खेतिहर श्रमिकों को भी योजना में शामिल किया गया। वर्ष 2023-24 में योजना के अंतर्गत 944.72 करोड़ रुपए वितरित कर 23,821 किसानों को सहयोग प्रदान किया गया था। योजना की शुरुआत के वर्ष 2019 से अब तक 1,08,098 किसानों या उनके परिवारों को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है, जो इन परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा कवच साबित हो रही है।

 

 

योजना के सुचारू व पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश पर राजस्व परिषद योजना का पूरी तरह डिजिटलीकरण कर रहा है। इसके लिए एनआईसी की मदद से एक आधुनिक वेब पोर्टल और सॉफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है, जो कि फरवरी 2026 तक पूरा हो जाएगा। योजना के पूरी तरह ऑनलाइन हो जाने से किसानों को बार-बार तहसील या जिला कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और भ्रष्टाचार की संभावनाएं भी समाप्त हो जाएंगी।  इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया से लेकर लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे धनराशि हस्तांतरण तक संभव हो सकेगा। योजना में पारदर्शिता और प्रभावी निगरानी के लिए इस पोर्टल को डैशबोर्ड से भी जोड़ा जा रहा है। योजना प्रदेश के किसानों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक संबल प्रदान कर योगी सरकार की किसान हितैषी सोच को मजबूती से आगे बढ़ा रही है।

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

दैनिक राशिफल- 30 जनवरी 2026, शुक्रवार

मेष : मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 30 जनवरी 2026, शुक्रवार

अमरोहा में 'अमर प्रेम': पत्नी की मौत के 10 मिनट बाद पति ने तोड़ा दम, एक साथ जली दोनों की चिता

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक हृदयविदारक लेकिन अटूट प्रेम की मिसाल पेश करने वाली खबर सामने आई है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में 'अमर प्रेम': पत्नी की मौत के 10 मिनट बाद पति ने तोड़ा दम, एक साथ जली दोनों की चिता

आत्मावलोकन, सद्गुण और अहंकार: व्यक्तित्व विकास का मार्ग

हम अक्सर अपने जीवन में सही और गलत का भान खो देते हैं। इस संदर्भ में यह आवश्यक है कि...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
आत्मावलोकन, सद्गुण और अहंकार: व्यक्तित्व विकास का मार्ग

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

मुजफ्फरनगर में नई मंडी के गुप्ता कैफे को पुलिस ने दी “क्लीन चिट”, बीजेपी नेताओं के छापे पर उठे सवाल!

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के गौशाला रोड स्थित गुप्ता कैफे को लेकर बुधवार को भाजपा व हिंदूवादी संगठनों द्वारा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में नई मंडी के गुप्ता कैफे को पुलिस ने दी “क्लीन चिट”, बीजेपी नेताओं के छापे पर उठे सवाल!

उत्तर प्रदेश

अमरोहा में 'अमर प्रेम': पत्नी की मौत के 10 मिनट बाद पति ने तोड़ा दम, एक साथ जली दोनों की चिता

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक हृदयविदारक लेकिन अटूट प्रेम की मिसाल पेश करने वाली खबर सामने आई है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में 'अमर प्रेम': पत्नी की मौत के 10 मिनट बाद पति ने तोड़ा दम, एक साथ जली दोनों की चिता

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

BHU कैंपस में बवाल: 30-40 छात्रों ने किया हमला, PG छात्र का सिर फटा ,पुलिस ने 11 कमरों को किया सील, हमलावरों की तलाश जारी

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गुरुवार को सायंकाल के बाद हालात बिगड़ने पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
BHU कैंपस में बवाल:  30-40 छात्रों ने किया हमला, PG छात्र का सिर फटा ,पुलिस ने 11 कमरों को किया सील, हमलावरों की तलाश जारी

सहारनपुर में शिक्षक के साथ मारपीट, तीन आरोपियों सहित दो नाबालिग गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने शिक्षक के साथ मारपीट करने वाले दो बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में शिक्षक के साथ मारपीट, तीन आरोपियों सहित दो नाबालिग गिरफ्तार