कोल इंडिया ने सीएमडी बी. साईराम को कंपनी का सीईओ नियुक्त किया

On
अर्चना सिंह Picture

नई दिल्‍ली। देश एवं सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) बी साईराम को कंपनी का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। ये निर्णय कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया।

सीआईएल ने बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) को दी जानकारी में बताया, ‘‘सीआईएल के निदेशक मंडल ने 26 दिसंबर को हुई अपनी बैठक में अन्य बातों के साथ-साथ चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) बी. साईराम को सीआईएल का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।’’

कंपनी ने कहा कि यह निर्णय शुक्रवार को हुई कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया। सीएमडी और सीईओ की दोहरी भूमिका में साईराम की नियुक्ति कोयला क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी में तेज और प्रभावी प्रबंधन को बढ़ावा देने के केंद्र सरकार के प्रयासों को दर्शाती है। ये नियुक्ति महत्वपूर्ण हो गई है क्योंकि सीआईएल ने महत्वपूर्ण खनिज विविधीकरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए वित्‍त वर्ष 2025-26 में 87.5 करोड़ टन उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने के प्रयासों को तेज कर दिया है।

उल्‍लेखनीय है कि कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) देश की सबसे बड़ी और सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे प्रमुख कोयला उत्पादक कंपनी है, जो भारत के कुल कोयला उत्पादन के बड़े हिस्से (करीब 82-84 फीसदी) की आपूर्ति करती है। यह देश की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिसे भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तहत एक महारत्न पीएसयू का दर्जा हासिल है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

बांग्लादेश में लोकतंत्र पर गहराता संकट, हिंसा और असहिष्णुता बनी नई सामान्य स्थिति

ढाका। फरवरी 2026 में प्रस्तावित 13वें आम चुनाव से पहले बांग्लादेश गंभीर लोकतांत्रिक संकट से जूझ रहा है। अगस्त 2024...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
बांग्लादेश में लोकतंत्र पर गहराता संकट, हिंसा और असहिष्णुता बनी नई सामान्य स्थिति

"सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: सिद्धपीठ शाकंभरी देवी लौटते समय कार पेड़ से टकराई, 4 की मौत"

सहारनपुर। बेहट कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गांव जसमौर के समीप सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 

अमरोहा में मानवता शर्मसार: बस के पहिये के नीचे पूरी रात दबा रहा किसान का शव, सुबह हुआ खुलासा

   अमरोहा। उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के सैदनगली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार किसान बस के पहिये...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 

"सहारनपुर में समाजवादी पार्टी ने एसआईआर समीक्षा बैठक कर आपत्तियों के निस्तारण के दिए निर्देश"

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व एसआईआर के जनपद प्रभारी प्रो.भुवन जोशी ने पार्टी के बीएलए के साथ एसआईआर...

"सहारनपुर में राष्ट्रीय लोक दल ने जयंत चौधरी का 47वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया"

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का 47 वां जन्मदिन केक काटकर...

उत्तर प्रदेश