मुजफ्फरनगर बीएसए के खिलाफ त्यागी समाज का हल्लाबोल: कलेक्ट्रेट पर धरना, मांगेराम त्यागी ने दी भाजपा कार्यालय पर हवन की चेतावनी
15 साल से कार्यरत संविदाकर्मी विकास त्यागी को हटाने पर भड़का गुस्सा; सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, मंत्री सोमेंद्र तोमर पर भी साधा निशाना
मुजफ्फरनगर: जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) संदीप कुमार और त्यागी समाज के बीच तकरार अब आर-पार की जंग में बदल गई है। बीएसए कार्यालय में पिछले 15 वर्षों से जिला समन्वयक (मिड-डे-मील) के पद पर तैनात संविदा कर्मचारी विकास त्यागी की सेवा समाप्त किए जाने के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ। राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में समाज के लोगों ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया और हुंकार भरी।
मीडिया से बातचीत के दौरान मांगेराम त्यागी ने बीएसए संदीप कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीएसए ने अपने कार्यालय में "रेट लिस्ट" जारी कर रखी है और वे लगातार कर्मचारियों का मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व विधायक उमेश मलिक के साथ बीएसए की पुरानी "हॉट-टॉक" का हवाला देते हुए कहा कि यह अधिकारी तानाशाही पर उतारू है। मांगेराम त्यागी ने यह भी आरोप लगाया कि बीएसए को प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों का यही रवैया रहा, तो जिले में मंत्री की स्थिति और भाजपा की साख दोनों प्रभावित होंगी। प्रदर्शन के दौरान पीड़ित विकास त्यागी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें शम्मी कपूर की वजह से चमका था राजीव कपूर का शुरुआती करियर, एक हिट देने के बाद बदल गई थी जिंदगीS
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां