टी20 विश्व कप: श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कोलंबो में भारत के साथ खेलने के लिए पाक पीएम को धन्यवाद दिया

On

नई दिल्ली। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का धन्यवाद किया है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के मैच को मंजूरी देने के लिए आभार जताया।

दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने पहले अपने फैसले से पलटते हुए अब अपनी पुरुष क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ तय मैच खेलने की अनुमति दे दी है। यह मैच 15 फरवरी 2026 को टी20 विश्व कप में खेला जाएगा। अनुरा कुमारा दिसानायके ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि वह खुश हैं कि क्रिकेट का यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला अपने तय कार्यक्रम के अनुसार खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मैच कोलंबो में ही होगा। उन्होंने एक्स पर शेयर किया, "प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का धन्यवाद, उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि जिस खेल से हम सभी प्यार करते हैं, वह चलता रहे। खुशी है कि कोलंबो में चल रहे टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का बहुप्रतीक्षित मैच प्लान के मुताबिक होगा।" उन्होंने आगे कहा, "टूर्नामेंट के को-होस्ट के तौर पर, श्रीलंका आईसीसी और सभी संबंधित लोगों को उनकी कोशिशों के लिए धन्यवाद देता है।

फिन एलन का तूफानी शतक न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह ये भी पढ़ें  फिन एलन का तूफानी शतक न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह

श्रीलंका 1996 वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान दोनों की दिखाई गई एकजुटता को नहीं भूला है, जब वे कोलंबो में उस समय खेले थे जब दूसरे देश सुरक्षा चिंताओं के कारण नहीं खेले थे।" इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच न खेलने का संकेत दिया था। इसका कारण यह बताया गया था कि वह बांग्लादेश के समर्थन में ऐसा कर रहा है। बांग्लादेश को टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया गया था और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया था। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से भारत से अपने मैच श्रीलंका कराने की मांग की थी, जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया। जब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की धमकी दी, तो आईसीसी ने इस पर सख़्त रुख अपनाया। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और श्रीलंका सरकार ने पाकिस्तान से अपना फैसला बदलने की अपील की। इन अपीलों और बातचीत के बाद प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने पाकिस्तान की टीम को मैच खेलने की हरी झंडी दे दी।

टी20 वर्ल्ड कप: पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से होगी साउथ अफ्रीका की भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?  ये भी पढ़ें  टी20 वर्ल्ड कप: पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से होगी साउथ अफ्रीका की भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

पाकिस्तान सरकार ने साफ किया कि बांग्लादेश और श्रीलंका के अनुरोध को देखते हुए यह अनुमति दी गई है। पाकिस्तान सरकार की ओर से सोमवार रात जारी एक बयान में कहा गया, "कई देशों की बातचीत में मिले नतीजों और दोस्त देशों के अनुरोध को देखते हुए, पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान की नेशनल क्रिकेट टीम को आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में अपने तय मैच के लिए 15 फरवरी, 2026 को मैदान में उतरने का निर्देश देती है।" पाकिस्तान की टीम इस समय श्रीलंका में मौजूद है और वह ग्रुप ए का अपना दूसरा मुकाबला मंगलवार को संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ खेलेगी। 

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पहुंचे राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और युवराज सिंह ये भी पढ़ें  अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पहुंचे राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और युवराज सिंह

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के टंढेडा में हर्षोल्लास से निकला तिलहैन्डी का जुलूस, फाग के गीतों पर झूमे ग्रामीण

मोरना। ककरौली क्षेत्र के ग्राम टंढेडा में वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए प्रसिद्ध 'तिलहैन्डी' का जुलूस भारी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के टंढेडा में हर्षोल्लास से निकला तिलहैन्डी का जुलूस, फाग के गीतों पर झूमे ग्रामीण

रात में क्यों जरूरी है हल्का भोजन, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

नई दिल्ली। आयुर्वेद में भोजन को स्वास्थ्य का आधार माना गया है। खासकर रात में किए भोजन के बारे में...
हेल्थ 
रात में क्यों जरूरी है हल्का भोजन, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

मुजफ्फरनगर: स्वस्थ जीवन के लिए जल, जंगल और जमीन बचाना अनिवार्य: राकेश टिकैत

मोरना। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की एक विशाल पंचायत में 'जल, जंगल, जमीन बचाओ' अभियान को लेकर भाकियू के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: स्वस्थ जीवन के लिए जल, जंगल और जमीन बचाना अनिवार्य: राकेश टिकैत

ग्रेटर नोएडा : सीएम योगी ने केडीजीएस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

  नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही चिकित्सा सुविधाओं की श्रृंखला में गुरुवार   इस...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा :  सीएम योगी ने केडीजीएस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

सहारनपुर: ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूट करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूट करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

यूपी इको टूरिज्म को लगा डिजिटल पंख, प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी बस एक क्लिक पर

लखनऊ। प्रकृति प्रेमियों और रोमांचक पर्यटन के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के इको टूरिज्म स्थलों की संपूर्ण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी इको टूरिज्म को लगा डिजिटल पंख, प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी बस एक क्लिक पर

सहारनपुर में महिला पुलिस की रंगीन होली! महिला थाने में DJ पर झूमीं पुलिसकर्मी

   सहारनपुर से होली के जश्न की एक खास तस्वीर सामने आई है, जहां पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में महिला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिला पुलिस की रंगीन होली! महिला थाने में DJ पर झूमीं पुलिसकर्मी

बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना शहर कोतवाली बिजनौर के चांदपुर रोड पर आज सुबह लगभग दस बजे...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश