टी20 विश्व कप: गुलबदीन नायब का अर्धशतक, अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रन का लक्ष्य
ये भी पढ़ें भारत ने वैकल्पिक मार्गों से हासिल की एलपीजी और एलएनजी, घरेलू कंपनियों ने भी बढ़ाया उत्पादन चेन्नई। टी20 विश्व कप 2026 में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले ग्रुप मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑलराउंडर गुलाबदीन नायब के अर्धशतक के दम पर 182 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने सुनीं फरियाद, 11 शिकायतों पर दिए कड़े निर्देश
एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान को धीमी शुरुआत मिली थी। पहले विकेट के लिए रहमानु्ल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने 5.1 ओवर में 35 रन जोड़े। जादरान 12 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए। गुरबाज दूसरे विकेट के रूप में 44 के स्कोर पर आउट हुए। गुरबाज ने 22 गेंद पर 27 रन बनाए।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए गुलबदीन नायब और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सेदिकुल्लाह अटल ने तीसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी कर टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी। 14.3 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर जब 123 रन था, उस समय अटल 24 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए।
गुलबदीन नायब नहीं रुके, और धीमी शुरुआत करने वाले इस खिलाड़ी ने 35 गेंद पर 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 63 रन की विस्फोटक पारी खेली। नायब ने अपनी पारी के दौरान स्टेडियम के हर तरफ से शॉट लगाए और फैंस का मनोरंजन किया। नायब की पारी की बदौलत ही अफगानिस्तान 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बना सकी। दरवेश रसूली ने 13 गेंद पर 20, अजमतुल्लाह ओमरजई ने 7 गेंद पर 14 और मोहम्मद नबी ने 7 गेंद पर नाबाद 10 रन बनाए।
धीमी शुरुआत के बाद भी अफगानिस्तान के लिए जिस तरह नायब और रसूली ने तीसरे विकेट के लिए साझेदारी की थी, स्कोर 200 के करीब या पार हो सकता था।
न्यूजीलैंड की तरफ से लॉकी फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट लिए। मैट हेनरी, जैकब डफी, और रचिन रवींद्र को 1-1 विकेट मिला।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां