दक्षिण अफ्रीका में चार मंजिला हिंदू मंदिर ढहा.. पांच की मौत..लगनी थी दुनिया की सबसे बड़ी नरसिंहदेव की मूर्ति

On
अर्चना सिंह Picture



जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के कस्बे रेडक्लिफ में चार मंजिला अहोबिलम मंदिर के निर्माण स्थल पर कई टन कंक्रीट गिरने से मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। बचाव अभियान दो दिन से जारी है। रेडक्लिफ कस्बे में रहने वालों में भारतीय समुदाय की संख्या सर्वाधिक है।

दक्षिण अफ्रीका की प्रतिक्रिया इकाई के प्रवक्ता प्रेम बलराम ने स्थानीय मीडिया को बताया कि खराब मौसम के कारण शनिवार दोपहर अभियान रोकना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से छपने वाले अखबार द सिटिजन समेत लगभग सभी सूचना संचार माध्यमों ने दक्षिण अफ्रीका की प्रतिक्रिया इकाई (रिएक्शन यूनिट साउथ अफ्रीका) के फेसबुक पेज पर जारी विवरण के आधार पर घटना के विवरण का प्रकाशन और प्रसारण किया है। रिएक्शन यूनिट साउथ अफ्रीका के फेसबुक पेज के अनुसार पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। खोज और बचाव अभियान के दौरान पांचवें व्यक्ति का भी शव भी मिल गया है। फिलहाल यह पुष्टि नहीं की गई है कि अभी मलबे के नीचे और कितने लोग फंसे हुए हैं।

दक्षिण अफ्रीका की प्रतिक्रिया इकाई के अनुसार खोज और बचाव अभियान शुक्रवार को लगभग 11:56 बजे शुरू हुआ था। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार मृतकों में से एक की पहचान विकी जयराज पांडे (52) के रूप में हुई है। वह लगभग दो साल से मंदिर में सेवाएं दे रहे थे। पांडे मंदिर के कार्यकारी सदस्य और निर्माण परियोजना के प्रबंधक थे। मंदिर से संबद्ध धर्मार्थ संस्था फूड फॉर लव के निदेशक सनवीर महाराज ने पुष्टि की कि एथेक्विनी (पूर्व में डरबन) के उत्तर में एक पहाड़ी पर स्थित मंदिर के ढहने में मारे गए लोगों में पांडे भी शामिल हैे।

इस बीच ईथेक्विनी नगरपालिका ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि मंदिर के निर्माण के लिए कोई भवन योजना स्वीकृत नहीं की गई थी। गुफानुमा अहोबिलम मंदिर के निर्माण में स्थानीय पत्थरों के अलावा भारत से लाए पत्थरों का उपयोग किया जा रहा था। इसमें भगवान नरसिंहदेव की दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति की स्थापना की जानी थी।

उल्लेखनीय है कि रिएक्शन यूनिट साउथ अफ्रीका की नींव प्रेम और विनोद बलराम बंधुओं ने अपराध से लड़ने और समुदायों की सुरक्षा करने की प्रतिबद्धता पर रखी है। दक्षिण अफ्रीका में उनके संगठन को हर कोई जानता है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

शामली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

शामली। रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित कार्यकारणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन...
शामली 
शामली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

थुरा: कोर्ट परिसर में वकीलों के 100 से ज्यादा चैंबर बुलडोजर से ढहाए, वकील सोमवार को करेंगे बड़ा प्रदर्शन

मथुरा। शनिवार देर रात मथुरा के कोर्ट परिसर में बने वकीलों के चेंबरों पर बुलडोजर चलाए जाने से अधिवक्ताओं में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
थुरा: कोर्ट परिसर में वकीलों के 100 से ज्यादा चैंबर बुलडोजर से ढहाए, वकील सोमवार को करेंगे बड़ा प्रदर्शन

पंकज चौधरी बने UP BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 'मैं आपके लिए लडूंगा,बात सुनूंगा, समस्या का हल भी निकालूंगा"

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पंकज चौधरी बने UP BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 'मैं आपके लिए लडूंगा,बात सुनूंगा, समस्या का हल भी निकालूंगा"

देहरादून - परफ्यूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग..अफरा-तफरी का माहौल..लगातार हो रहे धमाके

देहरादून। देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में परफ्यूम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादून - परफ्यूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग..अफरा-तफरी का माहौल..लगातार हो रहे धमाके

लखनऊ: एक्स गर्लफ्रेंड को गोली मारने वाला आकाश कश्यप था दरिंदा, सिगरेट से जलाता था

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के घर में घुसकर उसे गोली मारने वाले आरोपी आकाश कश्यप...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: एक्स गर्लफ्रेंड को गोली मारने वाला आकाश कश्यप था दरिंदा, सिगरेट से जलाता था

उत्तर प्रदेश

थुरा: कोर्ट परिसर में वकीलों के 100 से ज्यादा चैंबर बुलडोजर से ढहाए, वकील सोमवार को करेंगे बड़ा प्रदर्शन

मथुरा। शनिवार देर रात मथुरा के कोर्ट परिसर में बने वकीलों के चेंबरों पर बुलडोजर चलाए जाने से अधिवक्ताओं में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
थुरा: कोर्ट परिसर में वकीलों के 100 से ज्यादा चैंबर बुलडोजर से ढहाए, वकील सोमवार को करेंगे बड़ा प्रदर्शन

पंकज चौधरी बने UP BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 'मैं आपके लिए लडूंगा,बात सुनूंगा, समस्या का हल भी निकालूंगा"

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पंकज चौधरी बने UP BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 'मैं आपके लिए लडूंगा,बात सुनूंगा, समस्या का हल भी निकालूंगा"

लखनऊ: एक्स गर्लफ्रेंड को गोली मारने वाला आकाश कश्यप था दरिंदा, सिगरेट से जलाता था

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के घर में घुसकर उसे गोली मारने वाले आरोपी आकाश कश्यप...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: एक्स गर्लफ्रेंड को गोली मारने वाला आकाश कश्यप था दरिंदा, सिगरेट से जलाता था

राम मंदिर ट्रस्ट सुप्रीम कोर्ट से वापस मांगेगा सभी ऐतिहासिक दस्तावेज़, संग्रहालय में किए जाएँगे सुरक्षित

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। ट्रस्ट अब सुप्रीम कोर्ट से उन सभी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर ट्रस्ट सुप्रीम कोर्ट से वापस मांगेगा सभी ऐतिहासिक दस्तावेज़, संग्रहालय में किए जाएँगे सुरक्षित