हमीरपुर में मां की अस्थियां लेकर जा रहे परिवार की बोलेरो स्लीपर बस से टकराने से मौत, चार लोगों की जान गई

On

हमीरपुर। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मां की अस्थियां लेकर प्रयागराज संगम जा रहे तीन सगे भाइयों और उनके चचेरे भाई की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक भतीजा भी शामिल है। परिवार महोबा जिले के गयोडी गांव का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार, 7 दिसंबर को महोबा के गयोडी गांव में 85 वर्षीय अनुसुइया का कैंसर के कारण निधन हो गया था। परिजन उसी दिन उनका अंतिम संस्कार कर चुके थे। रविवार सुबह उनके बेटों और रिश्तेदारों ने बोलेरो बुलाई और मां की अस्थियों को संगम में विसर्जित करने के लिए रवाना हुए।

और पढ़ें हापुड़ में इंसानियत की मिसाल: रैन बसेरे में डीएम ने मनाया बच्चे का जन्मदिन

बोलेरो में कुल सात लोग सवार थे। इसमें तीन सगे भाई राम सहोदर (45), घनश्याम (58) और राधेश्याम (50) और चार चचेरे भाई सिद्धगोपाल (60), आशाराम (45), विमल (25) और सोनू शामिल थे। सोनू वाहन चला रहा था।

और पढ़ें भारत पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने के ट्रम्प के फैसले के खिलाफ प्रतिनिधि सभा के तीन सदस्यों ने पेश किया प्रस्ताव

हादसा इचौली गांव के पास हुआ, जब पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्लीपर बस ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 14 फीट लंबी बोलेरो मात्र 6 फीट की रह गई। हादसे के बाद बोलेरो सवार सभी लोग गाड़ी में फंस गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्रेन और दरवाजों को तोड़कर शवों और घायलों को बाहर निकाला।

और पढ़ें संसद भवन पर आतंकी हमले की बरसी : प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस नेताओं ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

हादसे में तीन सगे भाइयों राम सहोदर, घनश्याम, राधेश्याम और चचेरे भाई सोनू की मौत हो गई। जबकि सिद्धगोपाल, आशाराम और विमल गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक बहाल कराने के लिए क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन हटवाए। हादसे के बाद टूरिस्ट बस चालक मौके से फरार हो गया। बस में सवार यात्री गुजरात से चारधाम यात्रा के लिए जा रहे थे, जिनमें 48 लोग शामिल थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें रेस्ट एरिया में ठहराया गया है, जहां उनकी दूसरी बस की व्यवस्था की जा रही है।

हादसे में जान गंवाने वाले सभी चारों भाई खेती-किसानी करते थे। उनके परिवारजन भी हादसे से बेहाल हैं। राम सहोदर की दो बेटियां और एक बेटा हैं, पत्नी का नाम शांति है। सोनू की दो बेटियां और एक बेटा हैं, पत्नी का नाम ममता है। घनश्याम के दो बेटे और एक बेटी हैं, पत्नी का नाम जय देवी है। सिद्धगोपाल के दो बेटे और एक बेटी हैं, पत्नी का नाम देवरती है।

परिजन और गांव वाले हादसे की भयावहता देखकर शोक में डूब गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार बस चालक की तलाश जारी है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

इंस्पेक्टर विक्रांत में अनुस्मृति सरकार का रहस्यमयी डबल रोल; दो किरदारों के बीच की 'अदृश्य जंग' से बढ़ा फिल्म का रोमांच

मुंबई। बॉलीवुड में जब भी डबल रोल की बात होती है, तो दर्शकों की उत्सुकता स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती...
Breaking News  मनोरंजन 
इंस्पेक्टर विक्रांत में अनुस्मृति सरकार का रहस्यमयी डबल रोल; दो किरदारों के बीच की 'अदृश्य जंग' से बढ़ा फिल्म का रोमांच

'अखंडा 2' में प्रज्ञा जायसवाल की विदाई पर सोशल मीडिया पर मचा बवाल; नंदमुरी बालकृष्णा ने बताई असली वजह

मुंबई। 2021 की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘अखंडा’ में नंदमुरी बालकृष्णा और प्रज्ञा जायसवाल की जोड़ी ने अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों...
Breaking News  मनोरंजन 
'अखंडा 2' में प्रज्ञा जायसवाल की विदाई पर सोशल मीडिया पर मचा बवाल; नंदमुरी बालकृष्णा ने बताई असली वजह

मुजफ्फरनगर में प्रदूषण पर सख्ती: दो ईंगट फैक्ट्री और प्लास्टिक जलाने वाला कोल्हू सील, आठ पेपर मिलों को नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में शामिल मुजफ्फरनगर में बढ़ते प्रदूषण के कारणों की जांच के लिए स्टेट बोर्ड से...
मुजफ्फरनगर में प्रदूषण पर सख्ती: दो ईंगट फैक्ट्री और प्लास्टिक जलाने वाला कोल्हू सील, आठ पेपर मिलों को नोटिस जारी

नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में मंत्री, 5 बार के विधायक

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव करते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिहार 
नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में मंत्री, 5 बार के विधायक

'19 दिसंबर को बदल जाएगा भारत का प्रधानमंत्री, देश को मिलेगा मराठी पीएम'; पृथ्वीराज चव्हाण के दावे से सियासी हलचल तेज

नई दिल्ली। देश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
'19 दिसंबर को बदल जाएगा भारत का प्रधानमंत्री, देश को मिलेगा मराठी पीएम'; पृथ्वीराज चव्हाण के दावे से सियासी हलचल तेज

उत्तर प्रदेश

बीजेपी ने की यूपी से राष्ट्रीय परिषद् की घोषणा, संजीव बालियान, सुभाष शर्मा और मृगांका सिंह शामिल

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन सत्र 2024-25 के लिए उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की व्यापक सूची...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ  शामली 
बीजेपी ने की यूपी से राष्ट्रीय परिषद् की घोषणा, संजीव बालियान, सुभाष शर्मा और मृगांका सिंह शामिल

बुलंदशहर में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

   बुलन्दशहर,। मात्र 13 घंटे में लूट की गंभीर घटना का सफल अनावरण करते हुए बुलन्दशहर पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

मथुरा: कोर्ट परिसर में वकीलों के 100 से ज्यादा चैंबर बुलडोजर से ढहाए, वकील सोमवार को करेंगे बड़ा प्रदर्शन

मथुरा। शनिवार देर रात मथुरा के कोर्ट परिसर में बने वकीलों के चेंबरों पर बुलडोजर चलाए जाने से अधिवक्ताओं में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: कोर्ट परिसर में वकीलों के 100 से ज्यादा चैंबर बुलडोजर से ढहाए, वकील सोमवार को करेंगे बड़ा प्रदर्शन

पंकज चौधरी बने UP BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 'मैं आपके लिए लडूंगा,बात सुनूंगा, समस्या का हल भी निकालूंगा"

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पंकज चौधरी बने UP BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 'मैं आपके लिए लडूंगा,बात सुनूंगा, समस्या का हल भी निकालूंगा"

सर्वाधिक लोकप्रिय