मुजफ्फरनगर में खेतों में मिले अवशेष,गौवंश बताकर बीजेपी नेता ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू
मुजफ्फरनगर – ज़िले के छपार थाना क्षेत्र में खेतों में जानवरों के अवशेष बरामद हुए हैं। अवशेष को गोवंश का बताकर हिंदूवादी संगठन ने हंगामा किया। पुलिस ने अवशेषों को जांच के लिए भेज दिया है और हिंदूवादी नेताओं को समझाबुझा रही है। हिंदूवादी संगठन के नेताओं का कहना है कि खेत में चोरी छुपे […]
मुजफ्फरनगर – ज़िले के छपार थाना क्षेत्र में खेतों में जानवरों के अवशेष बरामद हुए हैं। अवशेष को गोवंश का बताकर हिंदूवादी संगठन ने हंगामा किया। पुलिस ने अवशेषों को जांच के लिए भेज दिया है और हिंदूवादी नेताओं को समझाबुझा रही है। हिंदूवादी संगठन के नेताओं का कहना है कि खेत में चोरी छुपे गोकशी की जा रही है।
बुधवार सुबह छपार थाना क्षेत्र के गांव खामपुर नई बस्ती के पीछे मनोज पाल के खेत में बीजेपी ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राहुल उपाध्याय ने जानवरों के अवशेष मिलने पर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां दंगे के दौरान विस्थापित हुए लोगों ने बस्ती बसाई हुई है। आरोप है कि खेतों में गोकशी की जा रही है। सूचना पर थाना छपार पुलिस मौके पर पहुंची।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा: एनएसएस स्वयंसेवकों ने बुलंद की आवाज, एआरटीओ ने दिलाई शपथखेतों से जानवर के अवशेष बरामद किए गए, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया।
मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के रोहाना मंडल अध्यक्ष राहुल उपाध्याय, बजरंग दल के प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख रवि पाल, नरेंद्र पाल, लियाकत गाड़ा, मोटा और दीपक धीमान आदि पहुँच गए।
आपको बता दे कि 2 दिन पहले छपार थाना पुलिस ने 2 लोगों को जिंदा गोवंश के साथ गिरफ्तार किया था। आरोप था कि दोनों लोग गोवंश को काटने के लिए खेतों में ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों का गोवध अधिनियम के तहत चालान कर दिया था। हिन्दू वादी नेताओं का आरोप है कि दंगो के दौरान बनाई गयी इस बस्ती में गौकशी लगातार जारी है लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।
पुलिस ने अवशेषों को जांच के लिए भेज दिया है और हिन्दू संगठनों को प्रभावी कार्यवाही का वायदा किया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां