भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से 'मेक इन इंडिया' को मिलेगी नई ताकत: प्रधानमंत्री मोदी

On

नई दिल्ली। अमेरिका और भारत ने एक अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे दिया है, जिससे भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ 18 प्रतिशत कम हो जाएगा। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस व्यापार समझौते की सराहना करते हुए इसे दोनों देशों के लिए 'बहुत अच्छी खबर' बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हमने अपने दोनों महान देशों के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते के लिए एक रूपरेखा पर सहमति जताई है। मैं हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों के प्रति अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देता हूं।" उन्होंने कहा, "यह रूपरेखा हमारी साझेदारी की बढ़ती गहराई, विश्वास और गतिशीलता को दिखाती है।

यह भारत के मेहनती किसानों, उद्यमियों, एमएसएमई, स्टार्टअप इनोवेटर्स, मछुआरों और अन्य लोगों के लिए नए अवसर खोलकर 'मेक इन इंडिया' को मजबूत करती है। इससे महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होगा। भारत और अमेरिका इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और यह रूपरेखा हमारे बीच निवेश और टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप को मजबूत करेगी।" पीएम मोदी ने कहा कि व्यापार समझौते की रूपरेखा मजबूत और भरोसेमंद सप्लाई चेन को भी मजबूत करेगी व वैश्विक विकास में योगदान देगी। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे भारत 'विकसित राष्ट्र' बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, हम ऐसे वैश्विक पार्टनरशिप बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो भविष्य-उन्मुख हों, हमारे लोगों को सशक्त बनाएं और साझा समृद्धि में योगदान दें। इससे पहले केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह व्यापार समझौता भारत-अमेरिका के आर्थिक सहयोग को मजबूत करेगा।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: रिश्तों का कत्ल! कलियुगी पुत्र ने मां और बहन के जेवरात किए चोरी, शौक पूरा करने के लिए कर दिए गिरवी

यह हमारे लोगों और व्यवसायों के लिए स्थायी विकास के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "व्यापार समझौते की रूपरेखा के तहत अमेरिका भारतीय सामानों पर आपसी टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा, जिससे दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी में टेक्सटाइल और कपड़ों, चमड़े और फुटवियर, प्लास्टिक और रबर प्रोडक्ट्स, ऑर्गेनिक केमिकल्स, होम डेकोर, कारीगरी वाले प्रोडक्ट्स और चुनिंदा मशीनरी जैसे अहम सेक्टर में बड़ा मार्केट मौका मिलेगा।" पीयूष गोयल ने आगे बताया कि जेनेरिक दवाएं, रत्न और हीरे, और एयरक्राफ्ट पार्ट्स समेत कई तरह के सामानों पर टैरिफ घटकर जीरो हो जाएगा, जिससे भारत की एक्सपोर्ट कॉम्पिटिटिवनेस व 'मेक इन इंडिया' को और बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें  संभल को मिल सकता है 'एम्स' का तोहफा: सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सौंपा प्रस्ताव, पश्चिमी यूपी के स्वास्थ्य ढांचे में होगा क्रांतिकारी बदलाव

उन्होंने जानकारी दी कि भारत को सेक्शन 232 के तहत एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर छूट, ऑटो पार्ट्स पर टैरिफ रेट कोटा और जेनेरिक फार्मास्यूटिकल्स पर बातचीत के नतीजों का भी फायदा मिलेगा, जिससे इन सेक्टरों में एक्सपोर्ट में ठोस फायदा होगा। साथ ही, यह समझौता संवेदनशील कृषि और डेयरी प्रोडक्ट्स, जैसे मक्का, गेहूं, चावल, सोया, पोल्ट्री, दूध, पनीर, इथेनॉल (ईंधन), तंबाकू, कुछ सब्जियां, मांस वगैरह को पूरी तरह से सुरक्षित रखकर किसानों के हितों की रक्षा करने और ग्रामीण आजीविका को बनाए रखने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को भी दिखाता है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह समझौता भारत और अमेरिका को आर्थिक सहयोग को और गहरा करने के लिए मिलकर काम करने पर ध्यान केंद्रित रखने में मदद करेगा, जो हमारे लोगों और व्यवसायों के लिए स्थायी विकास के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें  बसपा का लक्ष्य मिशन-2007 की तर्ज पर मिशन-2027 को साकार करना: बसपा सुप्रीमो मायावती

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सुरक्षा सहयोग से द्विपक्षीय भुगतान संबंधों तक, भारत और मलेशिया ने छह प्रमुख समझौतों पर लगाई मुहर

   कुआलालंपुर । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रविवार को कुआलालंपुर में द्विपक्षीय मुलाकातों...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
सुरक्षा सहयोग से द्विपक्षीय भुगतान संबंधों तक, भारत और मलेशिया ने छह प्रमुख समझौतों पर लगाई मुहर

अब भारत को तोड़ने वाले टूट जाएंगे, यह 1947 का भारत नहीं है..भारत को तोड़ने वाली ताकतें अब खुद टूट जाएंगी: डॉ. मोहन भागवत

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने रविवार को मुंबई में कहा कि अब भारत को तोड़ने...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
अब भारत को तोड़ने वाले टूट जाएंगे, यह 1947 का भारत नहीं है..भारत को तोड़ने वाली ताकतें अब खुद टूट जाएंगी: डॉ. मोहन भागवत

यूपी में सीएम जनसुनवाई का सच: कासगंज में न्याय नहीं, पुलिसिया दहशत, BJP नेता को गिरेबां पकड़ घसीटा गया

      कासगंज | उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री की जनसुनवाई को जनता की आख़िरी उम्मीद बताया जाता है, लेकिन कासगंज से सामने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में सीएम जनसुनवाई का सच: कासगंज में न्याय नहीं, पुलिसिया दहशत, BJP नेता को गिरेबां पकड़ घसीटा गया

शादी के 5 महीने बाद 'मौत का फंदा': बागपत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

बागपत/खेकड़ा। बागपत के रटौल कस्बे में रविवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सनसनी फैल गई।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
शादी के 5 महीने बाद 'मौत का फंदा': बागपत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

नेशनल हाईवे पर 'यमराज' को चुनौती: बागपत में ट्रैक्टर और गाड़ियों के साथ खूनी स्टंट, 30 मिनट तक मचाया भारी तांडव

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बेखौफ युवकों द्वारा मौत से खिलवाड़ करने का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
नेशनल हाईवे पर 'यमराज' को चुनौती: बागपत में ट्रैक्टर और गाड़ियों के साथ खूनी स्टंट, 30 मिनट तक मचाया भारी तांडव

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में 'गंदा खेल': रेस्टोरेंट के केबिन में हिडन कैमरे से बनती थी अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग के बाद हुआ बड़ा खुलासा

बिजनौर। शहर के पॉश इलाके जजी चौक के पास स्थित रेस्टोरेंट में प्यार के नाम पर चल रहे एक घिनौने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में 'गंदा खेल': रेस्टोरेंट के केबिन में हिडन कैमरे से बनती थी अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग के बाद हुआ बड़ा खुलासा

सर्वाधिक लोकप्रिय