बरेली पुलिस ने 1000 करोड़ की ठगी के दो आरोपितों की हिस्ट्रीशीट खोली, संपत्ति नीलामी की तैयारी

On

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में चिटफंड और रकम दोगुनी करने के नाम पर करीब एक हजार करोड़ रुपये की ठगी करने वाले दो बड़े आरोपितों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शनिवार को दी। एसएसपी ने बताया कि करीब 200 करोड़ रुपये की ठगी का आरोपित राजेश मौर्य इस समय जेल में बंद है, जबकि लगभग 800 करोड़ रुपये के घोटाले का मुख्य आरोपित कन्हैया गुलाटी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। गुलाटी के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं और उसके करीबी लोगों को भी रडार पर लिया गया है।

जांच में सामने आया है कि कैनविज ग्रुप का एमडी कन्हैया गुलाटी बीते एक दशक से ठगी के कारोबार में सक्रिय था। उसके खिलाफ अब तक 61 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें से 55 मुकदमे अकेले बरेली जिले के प्रेमनगर, सुभाषनगर, बारादरी, फरीदपुर, नवाबगंज और फतेहगंज पश्चिमी थानों में दर्ज हैं। इसके अलावा अयोध्या, कासगंज, शाहजहांपुर, झारखंड के रांची और बिहार के बेगूसराय में भी मामले दर्ज हैं। इनमें पिछले छह माह में आरोपित के खिलाफ कार्रवाई तेज होने के बाद कई नए मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं।

ये भी पढ़ें  मीरापुर में रफ्तार का कहर: दो अलग-अलग सड़क हादसों में युवक और बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, मचा हड़कंप

बरेली में दर्ज मामलों की जांच एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान के नेतृत्व में गठित एसआईटी कर रही है। हालांकि अब तक गुलाटी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ठगी के शिकार निवेशक लगातार पुलिस व प्रशासन से अपनी जमा-पूंजी वापस दिलाने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें  दिल्ली: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

वहीं, ठग राजेश मौर्य पर भी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। वह ग्रीन पार्क क्षेत्र में श्रीगंगा इन्फ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से नेटवर्क चलाता था। 7 जुलाई 2018 को रकम वापस न मिलने पर निवेशकों ने उसके दफ्तर पर हंगामा किया था, जिसके बाद वह परिवार समेत फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें  सावधान! लोन के नाम पर 'डिजिटल' डाका: नाम बदलकर ठगी करने वाले गाजियाबाद के दो शातिर गिरफ्तार, शुगर मिल मैनेजर से ठगे थे लाखों

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि कन्हैया गुलाटी और राजेश मौर्य की थाना बारादरी में हिस्ट्रीशीट खोली गई है। आरोपितों के खिलाफ दर्ज मुकदमों में पुलिस तेजी से चार्जशीट दाखिल कर रही है। साथ ही गैंगस्टर एक्ट के तहत उनकी संपत्ति सील कर नीलाम करने की कार्रवाई भी जल्द शुरू की जाएगी।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सुरक्षा सहयोग से द्विपक्षीय भुगतान संबंधों तक, भारत और मलेशिया ने छह प्रमुख समझौतों पर लगाई मुहर

   कुआलालंपुर । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रविवार को कुआलालंपुर में द्विपक्षीय मुलाकातों...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
सुरक्षा सहयोग से द्विपक्षीय भुगतान संबंधों तक, भारत और मलेशिया ने छह प्रमुख समझौतों पर लगाई मुहर

अब भारत को तोड़ने वाले टूट जाएंगे, यह 1947 का भारत नहीं है..भारत को तोड़ने वाली ताकतें अब खुद टूट जाएंगी: डॉ. मोहन भागवत

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने रविवार को मुंबई में कहा कि अब भारत को तोड़ने...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
अब भारत को तोड़ने वाले टूट जाएंगे, यह 1947 का भारत नहीं है..भारत को तोड़ने वाली ताकतें अब खुद टूट जाएंगी: डॉ. मोहन भागवत

यूपी में सीएम जनसुनवाई का सच: कासगंज में न्याय नहीं, पुलिसिया दहशत, BJP नेता को गिरेबां पकड़ घसीटा गया

      कासगंज | उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री की जनसुनवाई को जनता की आख़िरी उम्मीद बताया जाता है, लेकिन कासगंज से सामने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में सीएम जनसुनवाई का सच: कासगंज में न्याय नहीं, पुलिसिया दहशत, BJP नेता को गिरेबां पकड़ घसीटा गया

शादी के 5 महीने बाद 'मौत का फंदा': बागपत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

बागपत/खेकड़ा। बागपत के रटौल कस्बे में रविवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सनसनी फैल गई।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
शादी के 5 महीने बाद 'मौत का फंदा': बागपत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

नेशनल हाईवे पर 'यमराज' को चुनौती: बागपत में ट्रैक्टर और गाड़ियों के साथ खूनी स्टंट, 30 मिनट तक मचाया भारी तांडव

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बेखौफ युवकों द्वारा मौत से खिलवाड़ करने का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
नेशनल हाईवे पर 'यमराज' को चुनौती: बागपत में ट्रैक्टर और गाड़ियों के साथ खूनी स्टंट, 30 मिनट तक मचाया भारी तांडव

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में 'गंदा खेल': रेस्टोरेंट के केबिन में हिडन कैमरे से बनती थी अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग के बाद हुआ बड़ा खुलासा

बिजनौर। शहर के पॉश इलाके जजी चौक के पास स्थित रेस्टोरेंट में प्यार के नाम पर चल रहे एक घिनौने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में 'गंदा खेल': रेस्टोरेंट के केबिन में हिडन कैमरे से बनती थी अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग के बाद हुआ बड़ा खुलासा

सर्वाधिक लोकप्रिय