आरएसएस शताब्दी समारोह में पहुंचे बॉलीवुड के बड़े चेहरे, मोहन भागवत के विचारों से प्रेरित हुए करण जौहर
मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश के अलग-अलग राज्यों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को बॉलीवुड से जुड़े कई स्टार्स को देखा गया। करण जौहर, रवि दुबे, शिल्पा शेट्टी और संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती समारोह का हिस्सा बने और उन्होंने संघ की विचारधारा से प्रेरणा ली।
समारोह में पहुंचे बॉलीवुड कंपोजर और गायक प्रीतम चक्रवर्ती ने कहा, "आज के कार्यक्रम में कई विषयों को शामिल किया गया और उन्हें सुनना बहुत ज्ञानवर्धक रहा। ऐसी कई बातें थीं, जो मुझे पहले नहीं पता थीं। मैं संगठन को हमारे आसपास हो रही इतनी सारी घटनाओं को उजागर करने के लिए बधाई देना चाहता हूं। मोहन भागवत ने हर चीज को अच्छे से समझाया और हर सवाल का जवाब भी बेहतरीन तरीके से दिया।"
करण जौहर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "आज आरएसएस शताब्दी समारोह में शामिल होकर मुझे बहुत आनंद आया। मोहन भागवत के विचार और आदर्श सुनना प्रेरणादायक था। बॉलीवुड हस्तियों को इतना समय देने के लिए हम उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देते हैं। इस कार्यक्रम के आयोजन में शामिल सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद।"
उन्होंने कहा, "मोहन भागवत के विचारों से काफी कुछ सीखने को मिलता है, लेकिन साथ ही उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल है। हमने जितनी देर भी उनसे बात की, उस दौरान हम खूब हंसे भी।"
कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी पहुंची, जहां मीडिया से बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, "सबसे पहले, इस शताब्दी वर्ष पर हार्दिक बधाई। मैं मोहन भागवत की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मैं राष्ट्र के लिए काम करने के उनके संकल्प और समर्पण की बहुत प्रशंसा करती हूं, और मैं वास्तव में उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं क्योंकि उनके विचार मुझे प्रेरित करते हैं। मैं देश की सेवा के कार्य को और ज्यादा मन लगाकर कर पाऊंगी। मेरा मानना है कि सभी को उनके जैसे विचार रखने चाहिए।"
आरएसएस शताब्दी समारोह में अभिनेता रवि दुबे को भी देखा गया। उन्होंने कहा, "आरएसएस को 100 वर्ष पूरे करने पर हार्दिक बधाई। इन 100 वर्षों में संगठन ने राष्ट्र निर्माण और भारत को ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मोहन भागवत की विचारधारा हर किसी को प्रेरित करती है, और मैं भी अपने सामर्थ्य के अनुसार समाज में अपना योगदान देने की कोशिश करूंगा।"
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां