बिहार दिवस पर खेसारी लाल का पोस्ट वायरल, बिहारी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने की मांग

पटना। बिहार आज अपना 114वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बिहारी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने का राग छेड़ दिया है। अभिनेता के पोस्ट को यूजर्स लाइक कर रहे हैं और बिहार के विकास के लिए एकजुटता की मांग कर रहे हैं। बिहार दिवस के मौके पर खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर बिहारियों को भारत की ताकत बताया।
ये भी पढ़ें होर्मुज स्ट्रेट संकट: दक्षिण कोरिया और ईरान के बीच बातचीत शुरू, तेल आपूर्ति बहाल करने की कोशिशउनका कहना है कि पहले विदेश में बिहारियों का होना मजबूरी था, लेकिन अब वे धीरे-धीरे ताकत बन चुके हैं और हर बिहारी को खुद पर प्राउड होना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "विश्व के हर कोने में बिहारी पसर गए हैं और जो शायद पहले मजबूरी रही होगी, लेकिन अब ताकत होनी चाहिए। बिहारी और बिहार को अब अच्छी ब्रांडिंग चाहिए। ये दुनिया कॉस्मेटिक हो चुकी है और हम बिहारी आज भी कॉस्मेटिक को ढोंग समझते हैं।" अभिनेता ने बिहार की राजनीति पर भी कटाक्ष किया और आरोप लगाया कि राजनेता बिहारियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं।
उन्होंने आगे लिखा, "मीडिया के लिए भी मजा लेने और एक्सपेरिमेंट का केंद्र बिहार हो चुका है। राजनेताओं को बिहारी का ईगो जगा कर संसद और विधानसभा तक जाना है लेकिन जब बात बिहारी भाषा को संविधानिक दर्जा दिलाने का हो तो सब बहाना खोजते हैं। यकीन मानिए जो इमेज बिहारी की बिहार से बाहर बनाई गई है, ठीक वही इमेज भारतीय की भारत से बाहर हैं। अब चीजें बदल रही हैं, ट्रेडिशनल मीडिया दुनिया को भारत की अच्छा इमेज दिखा रहा हैं तो अब ब्रांड बिहार भी लोगों को दिखाना चाहिए।" उन्होंने आगे लिखा, "बिहारी हैं तो प्राउड कीजिए, अंदर और बाहर दोनों से। इकठ्ठा रहेंगे तो वो दिन दूर नहीं, जब हर नॉन-बिहारी भी बिहार दिवस की शुभकामनाएं प्राउड से देगा और एक बिहारी और बिहार का योगदान उसकी जिंदगी में क्या है, वो दुनिया को बताएगा।" खेसारी के पोस्ट को यूजर्स का भी फुल-सपोर्ट मिल रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां