पीएम मोदी पहुंचे मलेशिया, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

On

 

ये भी पढ़ें  आरबीआई वित्तीय धोखाधड़ी होने पर ग्राहकों को मुआवजा देने के लिए लाएगा नए नियम 

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया पहुंच चुके हैं। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर 7-8 फरवरी तक के लिए मलेशिया पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए मलेशिया में भारतीय समुदाय के लोगों में काफी उत्साह है। पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए उन्होंने क्लासिकल और लोकनृत्य की तैयारी की है। 

ये भी पढ़ें  बहादराबाद के सुमन नगर में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, दमकल की कई यूनिटें मौके पर

 

मलेशिया पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कुआलालंपुर में लैंड किया। एयरपोर्ट पर मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के गर्मजोशी से किए गए स्वागत से बहुत खुश हूं। मैं हमारी बातचीत और भारत और मलेशिया के बीच दोस्ती के रिश्तों को और मजबूत करने का इंतजार कर रहा हूं।"

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर पुलिस को थार-स्कॉर्पियो से मारी टक्कर, वांछित अपराधी को छुड़ाने की कोशिश, 11 पर FIR,3 गिरफ्तार

 

 मलेशिया में भारतीय समुदाय के कई लोगों से बात की। पीएम मोदी के आगमन से उत्साहित एक भारतीय समुदाय की सदस्य ने कहा, "हम बहुत समय से मेहनत कर रहे हैं। हम बहुत उत्साहित हैं और कई हफ्ते से अभ्यास कर रहे हैं। 10 साल पहले पीएम मोदी यहां आए थे और हम तब भी इतने ही उत्साहित थे।"

 

एक महिला ने कहा, "भारत के अलग-अलग राज्यों के लोग जो मलेशिया में रह रहे हैं, हम मिलकर अनेकता में एकता का प्रदर्शन करेंगे, जो कि भारत का मुख्य उद्देश्य है। हम सभी रंग और संस्कृति को साथ करके पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। लगभग 800 लोग पीएम मोदी के स्वागत में एक साथ नृत्य करेंगे।"

 

भारत क्लब की एक अन्य सदस्य ने कहा, "पीएम मोदी के स्वागत के लिए हमने बहुत अच्छे से अभ्यास किया है। हमें बहुत बेसब्री से इंतजार था कि हम उन्हें अपनी आंखों के सामने देखें। हम अपने नृत्य के प्रदर्शन से उनका स्वागत करेंगे।"

एक अन्य सदस्य ने कहा, "मैं भारत क्लब की प्रतिनिधित्व करती हूं। स्वागत के लिए हमारी एक टीम ने क्लासिकल और लोकनृत्य का अभ्यास किया है। हमें उम्मीद है कि हमारा कार्यक्रम बहुत अच्छे से होगा। हम डांस करके पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। हमलोग भारतीय हैं, तो हम बहुत उत्साहित हैं। हमने डांस का बहुत अभ्यास किया है और ऐसे ही उनका स्वागत करेंगे।"

एक सदस्य ने बताया, "मैं पिछले 10 सालों से यहां हूं। मुझे भारत में पीएम मोदी से व्यक्तिगत रूप से मिलने का मौका कभी नहीं मिला, लेकिन मेरा मानना है कि मैं उनसे यहां मलेशिया में, हमारे देश के बाहर मिलने के लिए काफी भाग्यशाली हूं। उम्मीद है, हमें उनके साथ फोटो लेने और उनसे आशीर्वाद लेने का मौका मिलेगा। वह पूरी दुनिया में प्रेरणा दे रहे हैं। एक एनआरआई के तौर पर जब हम कहते हैं कि हम भारत से हैं, तो लोग कहते हैं कि आप मोदी जी के देश से हैं। हम उनसे मिलने के लिए सच में उत्साहित हैं।"

भारतीय समुदाय के एक अन्य सदस्य ने कहा, "मैं पिछले सात सालों से मलेशिया में काम कर रहा हूं। पीएम मोदी से व्यक्तिगत तौर पर मिलना हमारे लिए एक रोमांचक मौका है। मलेशिया में बहुत सारे भारतीय रहते और काम करते हैं, और यह हम सभी के लिए उनसे व्यक्तिगत तौर पर मिलने का मौका है। इसीलिए हम यहां हैं। वह दुनिया भर में घूम रहे हैं और कई देशों के साथ संबंध मजबूत कर रहे हैं। हम बहुत उत्साहित हैं। मुझे लगता है कि आज करीब 10,000 से 12,000 लोग एकजुट हुए हैं। यह हमारे प्रधानमंत्री को देखने और अगर हो सके तो उनसे मिलने का एक शानदार मौका है। उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगेगा।"

-

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

शामली: ग्राम गोहरनी में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं; शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

शामली। शासन के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के मौके पर निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को विकास खंड...
Breaking News  शामली 
शामली: ग्राम गोहरनी में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं; शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

शामली: मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान शुरू; 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा बनवा सकेंगे वोट

शामली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के पत्र के क्रम में, जनपद शामली में...
Breaking News  शामली 
शामली: मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान शुरू; 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा बनवा सकेंगे वोट

ग्रेटर नोएडा: अमरपुर में 'गरजा' प्राधिकरण का बुलडोजर; 10 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शनिवार को पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से ग्राम अमरपुर में बड़ी कार्रवाई...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा: अमरपुर में 'गरजा' प्राधिकरण का बुलडोजर; 10 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा

रॉयल बुलेटिन की खबर का बड़ा असर: प्लास्टिक कचरा जलाने और हरे पेड़ सुखाने वाले कोल्हुओं पर चला प्रशासन का हंटर

मोरना। क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक कचरा जलाकर हवा को जहरीला बनाने और गर्म राख डालकर हरे-भरे वृक्षों को सुखाने वाले...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन की खबर का बड़ा असर: प्लास्टिक कचरा जलाने और हरे पेड़ सुखाने वाले कोल्हुओं पर चला प्रशासन का हंटर

मीरापुर में दर्दनाक हादसा: कैंटर के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार धमाका; पंचर दुकानदार युवक की मौत

मीरापुर। मीरापुर टोल प्लाजा के समीप बुधवार रात्रि एक भीषण हादसे में टायर पंचर की दुकान चलाने वाले एक युवक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
 मीरापुर में दर्दनाक हादसा: कैंटर के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार धमाका; पंचर दुकानदार युवक की मौत

उत्तर प्रदेश

संभल में सपा के दो दिग्गजों के बीच 'गृहयुद्ध' शुरू: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बर्क बनाम महमूद की 'जंग'; ममलूकुर्रहमान ने खुद को बताया उम्मीदवार, इकबाल बेटे को उतारने को तैयार

संभल। उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले संभल में 2027 के विधानसभा चुनाव से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल में सपा के दो दिग्गजों के बीच 'गृहयुद्ध' शुरू: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बर्क बनाम महमूद की 'जंग'; ममलूकुर्रहमान ने खुद को बताया उम्मीदवार, इकबाल बेटे को उतारने को तैयार

वोटर लिस्ट से नाम कटवाने की अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं: बिजनौर डीएम जसजीत कौर ने दी सख्त चेतावनी, होगी दंडात्मक कार्यवाही

बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान अफवाहें...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
वोटर लिस्ट से नाम कटवाने की अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं: बिजनौर डीएम जसजीत कौर ने दी सख्त चेतावनी, होगी दंडात्मक कार्यवाही

मुरादाबाद की बेटी दिव्या त्यागी ने रचा इतिहास: UGC-NET JRF में 100 परसेंटाइल और AIR-1 के साथ पूरे देश में लहराया परचम

मुरादाबाद। पीतल नगरी के नाम से मशहूर मुरादाबाद अब शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना लोहा मनवा रहा है। शहर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद की बेटी दिव्या त्यागी ने रचा इतिहास: UGC-NET JRF में 100 परसेंटाइल और AIR-1 के साथ पूरे देश में लहराया परचम

बाराबंकी कोर्ट परिसर से हत्या का मुजरिम फरार, उम्रकैद की सजा सुनाए जाने से ठीक पहले पुलिस को दिया चकमा

   बाराबंकी। बाराबंकी जिले के न्यायालय परिसर में शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। हत्या के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बाराबंकी कोर्ट परिसर से हत्या का मुजरिम फरार, उम्रकैद की सजा सुनाए जाने से ठीक पहले पुलिस को दिया चकमा

सर्वाधिक लोकप्रिय