आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा 6 फरवरी को सुबह 10 बजे करेंगे मौद्रिक समीक्षा का ऐलान
मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा 6 फरवरी को सुबह 10 बजे तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के फैसले का ऐलान करेंगे। आर्थिक मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार आरबीआई एमपीसी की बैठक में पॉलिसी दरों रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा।
आरबीआई ने गुरुवार को ‘एक्स’ पोस्ट पर बताया कि रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा 2026 की पहली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की 4 से 6 फरवरी तक चलने वाली मौद्रिक समीक्षा बैठक की लाइव टेलीकास्ट बयान सुबह 10:00 बजे से देंगे।
लाइव ब्रॉडकास्ट https://youtube.com/live/mdKWN13DZTw?feature=share पर देखें और पॉलिसी के बाद प्रेस कांफ्रेंस दोपहर 12:00 बजे होगी। इसका लाइव लिंक https://youtube.com/live/zATfxVdxXG0?feature=share पर आप देख सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने फरवरी, 2025 से लेकर अबतक नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट में कुल 125 फीसदी तक की कटौती कर चुका है, जिससे रेपो रेट घटकर 5.25 फीसदी पर आ गया है। जानकारों का कहना है कि महंगाई अब अपने निचले स्तर से दोबारा ऊपर आने लगी है, इसलिए केंद्रीय बैंक और जोखिम लेने से बचेगा और इस बार रेपो रेट को यथावत रखेगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां