अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर गूंजे ‘मेसी,मेसी’ के नारे, उमड़ा फैंस का सैलाब

On
अर्चना सिंह Picture



नई दिल्ली। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के दिल्ली दौरे से पहले राजधानी का माहौल पूरी तरह फुटबॉलमय हो गया। गोट इंडिया टूर के आखिरी पड़ाव के तौर पर मेसी सोमवार को दिल्ली में मौजूद रहने वाले हैं। इससे पहले ही दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर भारी संख्या में फैंस जुट गए और ‘मेसी,मेसी’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

स्टेडियम के बाहर हजारों प्रशंसक कतारों में नजर आए। कई फैंस के हाथों में मेसी के पोस्टर थे, तो कई लोग अर्जेंटीना के झंडे के साथ अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को बेताब दिखे। मेसी का यह दिल्ली दौरा कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई के बाद हो रहा है। जहां कोलकाता में अव्यवस्था देखने को मिली थी, वहीं हैदराबाद और मुंबई के कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

इससे पहले, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लियोनेल मेसी ने अपने साथी खिलाड़ियों लुइस सुआरेज़ और रोड्रिगो डी पॉल के साथ फैंस का दिल जीत लिया था। कार्यक्रम की शुरुआत मशहूर भारतीय डीजे चेतस के संगीत और रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों से हुई। इसके बाद इंडियन स्टार्स और मित्रा स्टार्स के बीच एक मैत्री फुटबॉल मैच खेला गया, जिसमें टाइगर श्रॉफ, जिम सरभ, बाला देवी जैसे खिलाड़ी शामिल थे, जबकि मित्रा स्टार्स का नेतृत्व दिग्गज भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री ने किया।

मेसी ने सुनील छेत्री के साथ खास पल साझा किए और दर्शकों की ओर फुटबॉल उछालकर फैंस को खुश किया। उन्होंने छेत्री को साइन की हुई अर्जेंटीना जर्सी भेंट की। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मेसी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का समापन एक ऐतिहासिक पल के साथ हुआ, जब पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लियोनेल मेसी को टीम इंडिया की जर्सी भेंट की। इसके बाद तेंदुलकर, फडणवीस, मेसी और उनके साथियों के साथ यादगार तस्वीरें ली गईं, जिसने इस आयोजन को और खास बना दिया।

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर पुलिस ने स्मैक तस्कर को पकड़ा, 21 ग्राम स्मैक बरामद

सहारनपुर (नकुड)। सहारनपुर जनपद की थाना नकुड  पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने स्मैक तस्कर को पकड़ा, 21 ग्राम स्मैक बरामद

नोएडा पुलिस आयुक्त ने कई थाना प्रभारियों के तबादले किए, कानून व्यवस्था मजबूत करने के प्रयास

नोएडा। गौतमबुद्व नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य मंगलवार को कई थाना...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा पुलिस आयुक्त ने कई थाना प्रभारियों के तबादले किए, कानून व्यवस्था मजबूत करने के प्रयास

मनरेगा खत्म? लोकसभा में आया ‘जी राम जी’ बिल, 125 दिन रोजगार पर सियासी बवाल!

नई दिल्ली। आज लोकसभा में मोदी सरकार ने “विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल 2025” पेश किया,...
Breaking News  राष्ट्रीय 
मनरेगा खत्म? लोकसभा में आया ‘जी राम जी’ बिल, 125 दिन रोजगार पर सियासी बवाल!

मेरठ: विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ससुरालियों की गिरफ्तारी

मेरठ। थाना मवाना पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने ससुरालियों को गिरफ्तार किया है। वादी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ससुरालियों की गिरफ्तारी

'विकसित भारत-जी राम जी' बिल पर बोलीं प्रियंका गांधी, केंद्र की नाम बदलने की सनक समझ से बाहर

नई दिल्ली। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलकर 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन...
Breaking News  राष्ट्रीय 
'विकसित भारत-जी राम जी' बिल पर बोलीं प्रियंका गांधी, केंद्र की नाम बदलने की सनक समझ से बाहर

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर पुलिस ने स्मैक तस्कर को पकड़ा, 21 ग्राम स्मैक बरामद

सहारनपुर (नकुड)। सहारनपुर जनपद की थाना नकुड  पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने स्मैक तस्कर को पकड़ा, 21 ग्राम स्मैक बरामद

मेरठ: विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ससुरालियों की गिरफ्तारी

मेरठ। थाना मवाना पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने ससुरालियों को गिरफ्तार किया है। वादी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ससुरालियों की गिरफ्तारी

मेरठ: मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया

मेरठ। मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत महिला एवं बालिका को जागरूक करने के लिए शहर में  अभियान चलाया गया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया

बस्ती में देर रात भीषण हादसा: मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया..मृतकों के परिजनों को सीएम राहत कोष से दो-दो लाख की मिलेगी सहायता

-बस्ती। उत्तर प्रदेश के जनपद बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया के पास बीती रात यात्री बस और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
बस्ती में देर रात भीषण हादसा: मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया..मृतकों के परिजनों को सीएम राहत कोष से दो-दो लाख की मिलेगी सहायता