सुकेश चंद्रशेखर को ED ने किया गिरफ्तार, 9 दिन की हिरासत में भेजा
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ठग सुकेश चंद्रशेखर को रेलिगेयर के पूर्व प्रमोटर मलविंदर सिंह की पत्नी जपना को ठगने से जुड़े धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के एक नए मामले में गिरफ्तार किया है। दिल्ली की एक अदालत ने उसे ईडी हिरासत में भेज दिया है। चंद्रशेखर ने कथित रूप से जपना […]
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ठग सुकेश चंद्रशेखर को रेलिगेयर के पूर्व प्रमोटर मलविंदर सिंह की पत्नी जपना को ठगने से जुड़े धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के एक नए मामले में गिरफ्तार किया है। दिल्ली की एक अदालत ने उसे ईडी हिरासत में भेज दिया है।
चंद्रशेखर ने कथित रूप से जपना को 3.5 करोड़ रुपये की ठगी की थी और वादा किया था कि वह उस पैसे का इस्तेमाल उसके पति को जेल से बाहर निकालने के लिए करेगा, जो रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) मामले में धन की कथित हेराफेरी के सिलसिले में जेल में बंद है।
आरोप है कि चंद्रशेखर ने मालविंदर के भाई शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति के साथ भी कथित तौर पर धोखाधड़ी की थी।
अदिति और जपना को सुकेश ने खुद को केंद्रीय कानून मंत्रालय के एक अधिकारी के रूप में प्रस्तुत किया था और यह सुनिश्चित करते हुए कि वह उनके पतियों के लिए जमानत सुरक्षित करेगा। लेकिन उसने कई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।
मलविंदर और शिविंदर सिंह को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 2019 में गिरफ्तार किया था। भाइयों को कथित रूप से पैसे की हेराफेरी करने और 2,397 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां