'सूजे पैर और मोटे छाले, यह निशान नहीं दर्द है', डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई असली मेहनत
मुंबई। दिल्ली से सटे हरियाणा के नजफगढ़ से 12 साल की उम्र में स्टेज पर अपने ठुमको से लोगों का दिल जीतने वाली सपना चौधरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। पिता के जाने के बाद सपना चौधरी ने छोटी उम्र में ही घर संभालने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली थी और लंबे समय से लेकर आज तक घंटों स्टेज पर डांस करने वाली लड़की हरियाणा व यूपी समेत कई राज्यों की शान बन चुकी है। सपना का उभरता करियर हर किसी ने देखा, लेकिन चेहरे की तकलीफ और दर्द से टूटता शरीर लोगों की आंखों से ओझल है।
ये भी पढ़ें ट्रंप की ट्रेड प्रतिबंध की चेतावनी के बाद झुका स्पेन, अमेरिकी सेना के सहयोग के लिए दी मंजूरीहंसती-खिलखिलाती डांसर सपना चौधरी को हर किसी ने सोशल मीडिया पर खुलकर जिंदगी जीते देखा है, लेकिन यह पहली बार है जब सपना ने अपना दर्द भी फैंस के साथ शेयर किया है। हाल ही में सपना को सिलीगुड़ी में होली स्पेशल इवेंट में परफॉर्मेंस देते हुए देखा गया था, जहां उन्होंने स्टेज पर घंटों डांस किया। इवेंट के बाद उन्होंने ऐसी फोटोज पोस्ट कीं, जिन्हें देखकर फैंस भी डांसर की मेहनत को सलाम कर रहे हैं। सपना ने तीन फोटो इंस्टास्टोरी पर पोस्ट की हैं, जिसमें उनके पैर डांस के बाद सूजे हुए हैं और पैर में मोटे छाले भी हो गए हैं। पैर पर नीले और काले निशान भी हैं। सपना के लिए यह सिर्फ निशान नहीं, बल्कि उनकी मेहनत है।
उन्होंने फोटोज पर कैप्शन में लिखा, "लोग कहते हैं कि सिर्फ डांस है...पर असल में यह जुनून है, मेहनत है और दर्द की कहानी है।" यूजर्स भी डांसर की मेहनत देखकर हैरान हैं। बता दें कि इससे पहले रियलिटी शो 'द50' में सपना को गंभीर चोट आई थी, लेकिन फिर भी वे आखिरी समय तक शो का हिस्सा रहीं, लेकिन तकलीफ ज्यादा बढ़ने के बाद उन्हें फाइनल से पहले शो को छोड़ना पड़ा था। बिग बॉस से लेकर 'द50' में भी सपना को हमेशा उनके प्रोफेशन के जरिए छोटा दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन सपना ने हर परिस्थिति का सामना मजबूती से किया। बात चाहे रियलिटी शो की हो या फिर स्टेज डांस की, डांसर हमेशा एक मजबूत पर्सनेलिटी के तौर पर उभरी हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां