मुजफ्फरनगर में घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास, दो नामजद सहित एक अज्ञात पर आरोप
मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के सुभाषनगर मोहल्ले में एक युवती ने घर में घुसकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता मनतशा ने पुलिस को तहरीर देकर दो नामजद तथा एक अज्ञात युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता के अनुसार, 27 जनवरी को शाम लगभग चार बजे वह घर पर अकेली थी, जबकि उसके परिजन किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान रथेडी निवासी प्रवेज, गढ़ी निवासी मरजीना तथा एक अज्ञात युवक उसके घर पहुंचे। आरोप है कि मरजीना गेट पर खड़ी हो गई, जबकि प्रवेज और अज्ञात युवक जबरन घर में घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए तथा दुष्कर्म का प्रयास किया।
युवती का कहना है कि उसने शोर मचाकर विरोध किया। शोर सुनकर उसी मकान में किराये पर रहने वाले एक महिला और पुरुष मौके पर पहुंचे और उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। आसपास के अन्य लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़िता ने बताया कि लगभग तीन माह पूर्व मरजीना के साथ गाली-गलौज और मारपीट को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत उसने थाने में दी थी। अब उसने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां