मुजफ्फरनगर: राशन की दुकान पर हिंसक झड़प, महिलाएं भी पथराव में शामिल
मुजफ्फरनगर। जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र के सांझक गांव में सरकारी राशन की दुकान पर भारी भिड़ंत हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार दुकान पर भीड़ लगने से कुछ दबंग आपा खो बैठे और राशन डीलर इमरान पर जानलेवा हमला बोल दिया।
इस झड़प में कुल पांच लोग घायल हुए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्थिति कुछ ही मिनटों में नियंत्रण से बाहर हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी है और सभी पक्षों को शांत रहने की चेतावनी दी है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां