रमज़ान और ईद पर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सहारनपुर में जिलाधिकारी ने की शांति समिति बैठक
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने रमज़ान माह एवं ईद के पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों समेत संभ्रांत नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक की । बैठक में समिति के सदस्यों से समस्याओं एवं निराकरण संबंधी सुझाव लेते हुए अनुश्रवण किया गया।
कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि आपसी सौहार्द को बनाये रखते हुये मिलजुलकर एकदूसरे का सहयोग करते हुए पर्व को मनायें। अगर कहीं पर कोई समस्या या विवाद है तो जिला प्रशासन को अवगत कराएं। समय रहते ही समस्या का उचित निस्तारण किया जाएगा। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे दूसरे की धार्मिक भावनाएं आहत हों। अनावश्यक रूप से कोई नई परंपरा न डालें। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि सभी अधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वहन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्बाध विद्युत एवं जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ साफ.सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाए। मस्जिदों के आस.पास की साफ.सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से संवाद बनाकर रखें। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि थानास्तर पर समिति के सदस्यों एवं समाज के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ ही समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने धार्मिक गुरूओं के माध्यम से आस-पास स्थित मस्जिद में नमाज अदा करने अपील की तथा उन्होने कहा कि परम्परागत तरीके से मनाये जाये त्यौहार इसके साथ ही उच्चतम न्यायालय के आवाज के दृष्टिगत दिये गये निर्देशों के अक्षरशः पालन करने को कहा। उन्होने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत भी अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जाये। उन्होने धार्मिक गुरूओं से अपील की कि मस्जिद की क्षमता के अनुसार ही नमाज अदा हो जिससे नमाजियों को अनावश्यक रूप से कोई दिक्कत न आये। इस सम्बन्ध में पूर्व में ही धार्मिक गुरूओं द्वारा जानकारी भी दे दी जाये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने कहा कि शांति को भंग करने वालो को चिन्हित कर उनकी जानकारी पुलिस को दी जाये ताकि इन पर कार्यवाही की जा सके। उन्होने सोशल मीडिया को लेकर कहा कि बिना सोचे समझे संदेश को फारवर्ड न करें। महाशिवरात्रि पर्व पर सभी शिवालयों में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, बेरिकेटिंग एवं कैमरों की व्यवस्था दुरूस्त रहे। उन्होने सभी अधिकारियों से मन्दिर प्रशासन के साथ बैठक करने के निर्देश दिये। आबकारी विभाग को निश्चित समय तक दुकानों को खोलने एवं बन्द करने, ओवर रेटिंग न हो तथा त्यौहारों के दृष्टिगत ज्वाइंट टीम बनाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये। खाद्य सुरक्षा विभाग त्यौहारों के दृष्टिगत आमजनों को शुद्ध खाद्य पदार्थ मिल सके इसके लिए प्रवर्तन कार्यवाही में तेजी लाने के साथ ही जनजागरूकता अभियान चलाया जाये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी आबकारी दुकानों पर कैमरे चालू रखने के निर्देश दिये। शाकुम्भरी देवी मन्दिर में होने वाले होली मेला एवं नवरात्रि पर्व के अवसर पर साफ-सफाई बेेरिकेटिंग की व्यवस्था रखने को कहा।
शाकुम्भरी मन्दिर में मुख्य चिकित्साधिकारी को एक एम्बुलेंस को भी परिसर में तैनात रखने के निर्देश दिये। मनीष बंसल ने होलिका दहन की तैयारियों को लेकर समितियों से बात करने तथा स्थलों को निरीक्षण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एसपी देहात सागर जैन, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व) सलिल कुमार पटेल, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, सभी उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा राजेश जैन, महेन्द्र तनेजा, ब्रित चावला, दलजीत कोचर, सरफराज खां, जामा मस्जिद प्रबंधक मौलवी फरीद, आमिर खान, सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां