यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू, मुजफ्फरनगर में CCTV व वॉयस रिकॉर्डर की निगरानी में होंगी कॉपियों की पैकिंग
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने जा रही हैं। परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शी बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार उत्तर पुस्तिकाओं की पैकिंग भी सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकॉर्डर की निगरानी में कराई जाएगी।
इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
निर्देशों के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकॉर्डर की नियमित जांच सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी। वहीं संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों का विशेष निरीक्षण भी किया जाएगा।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रतिदिन परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचेंगे। उनकी उपस्थिति में डबल लॉक खोला जाएगा, प्रश्नपत्र निकाले जाएंगे और फिर दोबारा लॉक को सील किया जाएगा।
शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि परीक्षाएं पूरी तरह निष्पक्ष, सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न हों, जिससे छात्रों को बेहतर वातावरण मिल सके।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां