बांदा की बेटी ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व
बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के छोटे से गांव तरखरी की बेटी सार्वी पांडे ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। एक फरवरी काे गोवा में आयोजित नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सार्वी ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। इसके साथ ही उनका चयन इंटरनेशनल गेम्स के लिए भी हो गया है, जहां वह इंडोनेशिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
सार्वी के मामा आशीष दीक्षित ने गुरुवार को बताया कि 11 वर्ष की उम्र में सार्वी पांडे वर्तमान में गोवा में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही हैं और कक्षा छठवीं की छात्रा हैं। इस प्रतियोगिता में उन्होंने अंडर-16 वर्ग के अंतर्गत हिस्सा लिया और अपने से बड़े खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए दो पदक हासिल किए। जैसे ही यह खुशखबरी गांव तरखरी पहुंची ताे ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की ।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां