राजवीर प्रजापति ने हजारों विकलांगों व नेत्रहीनों को दिया नवजीवनः मोहन प्रजापति
मुजफ्फरनगर। आज ग्रीन फिल्ड पब्लिक स्कूल में अमूल्य जीवन सेवा ट्रस्ट की ओर से विकलांगों के लिए विशेष ट्राई साइकिल वितरित शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अति पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम के दौरान मोहन प्रजापति ने कहा कि डॉ. राजवीर सिंह प्रजापति ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हजारों गरीब और असहाय लोगों की मदद की है। उन्होंने नेत्रहीनों के ऑपरेशन करवाए, विकलांगों को ट्राई साइकिल और अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए और रक्तदान शिविरों का आयोजन कर समाज की सेवा की। उन्होंने कहा कि डॉ. प्रजापति के ये कार्य पूरे जनपद के लिए मिसाल हैं।
इस अवसर पर 32 दिव्यांग जनों को बैटरी चालित रिक्शा वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश वालिया, अति पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष विजय पाल, बसपा जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश, वरिष्ठ नेता सुमित प्रजापति, जगदीश प्रजापति, सतीश शर्मा, सुंदरलाल प्रजापति, अमित त्यागी, डॉ. काका, आशु नवाज, रवि पाल, प्रियांशी और प्रदीप प्रजापति सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
डा. राजवीर सिंह प्रजापति ने इस अवसर पर कहा कि समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और उनका प्रयास है कि असहाय लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां