पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, राजस्थान में खिला आसमान
जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के साथ ही मौसम साफ हो गया है। बुधवार को जयपुर, जैसलमेर, पिलानी, बीकानेर, अजमेर सहित कई शहरों में पूरे दिन तेज धूप खिली रही, जिससे लोगों को तेज सर्दी से कुछ राहत मिली।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में आगामी तीन से चार दिनों तक मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है। हालांकि इस सप्ताह उत्तरी हवाओं के प्रभाव से सर्दी तेज बनी रहेगी, जबकि अगले सप्ताह से सर्दी का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा।
पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों में आसमान पूरी तरह साफ रहा।
जोधपुर, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के जिलों में दिन के समय अच्छी धूप निकलने से जनजीवन को राहत मिली।
पूर्वी राजस्थान के भरतपुर संभाग में बुधवार सुबह से दोपहर तक हल्का कोहरा छाया रहा। भरतपुर, धौलपुर और अलवर जिलों में कोहरे का असर देखने को मिला। अलवर में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस तथा करौली में 22.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार भरतपुर संभाग में आज और कल भी हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस सप्ताह उत्तरी हवाओं के कारण सर्दी तेज रहेगी, लेकिन अगले सप्ताह हवाओं की तीव्रता कम होने से सुबह-शाम के तापमान में बढ़ोतरी होगी और सर्दी का प्रभाव कमजोर पड़ने लगेगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां