मैनपुरी में एकतरफा प्यार में हैवानियत, सनकी छात्र ने शिक्षिका के होंठ काटे, टीचर गंभीर हालत में आगरा रेफर
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बेहद चौंकाने और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कक्षा 12 के छात्र ने एकतरफा प्यार की सनक में अपनी पूर्व शिक्षिका पर क्रूर हमला कर दिया। आरोपी ने धारदार हथियार से हमला करके शिक्षिका के दोनों होंठ काट दिए।
गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को इलाज के लिए आगरा के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी छात्र अखंड प्रताप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। घटना मैनपुरी शहर के कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी है। शिक्षिका एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। आरोपी छात्र उसी स्कूल का छात्र था और पहले से ही शिक्षिका पर बुरी नजर रखता था। वह स्कूल में छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता रहता था। शिक्षिका ने इसकी शिकायत पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में छात्र की मां से की थी। मां ने भरोसा दिलाया था कि ऐसी हरकतें दोबारा नहीं होंगी, लेकिन छात्र नहीं माना। परेशान होकर शिक्षिका ने उस स्कूल को छोड़ दिया और मैनपुरी के ज्योति रोड स्थित एक अन्य निजी स्कूल में नौकरी शुरू कर दी।
लेकिन, छात्र की जिद कम नहीं हुई। वह नए स्कूल के रास्ते में भी शिक्षिका का पीछा करने लगा। वह उन्हें रोककर परेशान करता और अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालता रहा। विरोध करने पर छात्र ने रास्ते में ही शिक्षिका को रोक लिया। पहले उसने जबरदस्ती गले में हाथ डालकर शिक्षिका को घसीटा और फिर धारदार हथियार से चेहरे पर हमला कर दिया। हमले में शिक्षिका के दोनों होंठ कट गए और वे खून से लथपथ होकर गिर पड़ीं। आरोपी मौके से फरार हो गया। शिक्षिका के भाई ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, जिसमें पूरी घटना का ब्यौरा बताया गया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस लगातार छापेमारी और जांच कर रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां