यूपीएससी और राज्य लोक सेवा आयोग भविष्य के लिये तैयार सिविल सेवाओं के निर्माण की कुंजी हैं: राष्ट्रपति

On
अर्चना सिंह Picture

 

 

हैदराबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को भारत के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और राज्य लोक सेवा आयोगों (पीएससी) की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए सिविल सेवा भर्ती प्रकिया में ईमानदारी, पारदर्शिता और तकनीकी तैयारी पर अधिक जोर देने का आह्वान किया।

राष्ट्रपति ने यहां रामोजी फिल्म सिटी में लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि एक ऐसे मंच में भाग लेना सौभाग्य की बात है जो देश भर से यूपीएससी और राज्य लोक सेवा आयोगों के प्रमुखों को एक साथ लाता है।

और पढ़ें बीजापुर में डीआरजी एवं माओवादी के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

राष्ट्रपति ने भारत में लोक सेवा आयोगों के लंबे और प्रतिष्ठित इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्रीय लोक सेवा आयोग की स्थापना एक अक्टूबर, 1926 को हुई थी और बाद में भारत सरकार अधिनियम, 1935 के तहत संघीय और प्रांतीय लोक सेवा आयोगों का प्रावधान किया गया। 26 जनवरी, 1950 को भारत के गणतंत्र बनने के बाद, संघ और राज्य लोक सेवा आयोगों ने अपनी वर्तमान संवैधानिक भूमिकाएँ ग्रहण कीं।

और पढ़ें डायल 112 के वाहन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

केन्द्रीय और राज्य लोक सेवा आयोगों के योगदान का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि लोक सेवा आयोगों ने सरकारी प्रशासन में समानता, निष्पक्षता और व्यावसायिकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन संस्थानों के माध्यम से चयनित सिविल सेवाएँ भारत के आर्थिक विकास, राजनीतिक स्थिरता और प्रशासन के लिए बहुत अहम रही हैं, जिससे संघ लोक सेवा आयोग देश के सबसे भरोसेमंद संस्थानों में से एक बन गया है।

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर में गंगनहर में डूबे युवक और वृद्धा की तलाश तेज, परिजनों का भोपा पुल पर डेरा, सर्च अभियान जारी

श्रीमती मुर्मु ने इस बात पर जोर दिया कि कौशल की कमी को प्रशिक्षण के माध्यम से दूर किया जा सकता है, लेकिन सत्यनिष्ठा की कमी ऐसी चुनौतियाँ पैदा करती है जिन पर काबू पाना मुश्किल है तो ऐसे में भर्ती में ईमानदारी और सत्यनिष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोक सेवा आयोगों को उम्मीदवारों के बीच नैतिक अभिविन्यास और संवेदनशीलता का आकलन करने के लिए बेहतर प्रक्रिया विकसित करनी चाहिए, विशेष रूप से समाज के हाशिए पर रह रहे और कमजोर वर्गों के प्रति।

 

राष्ट्रपति ने भविष्य की चुनौतियों पर जोर देते हुए लोक सेवा आयोगों से उभरते तकनीकी मुद्दों का अनुमान लगाने, पारदर्शिता को मजबूत करने और भर्ती प्रक्रियाओं में दक्षता बढ़ाने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन सर्वोत्तम विधियों , विशेष रूप से प्रौद्योगिकी अपनाने, कानूनी ढांचे और प्रक्रिया सुधारों को साझा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।

उन्होंने भारत के तेजी से आर्थिक विकास और आने वाले दशकों में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने की उसकी महत्वाकांक्षा का जिक्र करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग भविष्य के लिए तैयार ऐसी सिविल सेवा का पोषण करके राष्ट्र निर्माण में योगदान देना जारी रखेंगे जो स्थिरता को रचनात्मकता के साथ और निरंतरता को आधुनिकीकरण के साथ जोड़ती है।

श्रीमती मुर्मु ने संघ और राज्य लाेक सेवा आयोगों को उनके प्रयासों में लगातार सफलता मिलने की शुभकामनाएं दीं।

लेखक के बारे में

नवीनतम

हरिद्वार में नौकरी लगवाने के नाम पर छह लोगों से ठगे 34 लाख, युवती सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। नौकरी लगवाने के नाम पर छह से अधिक लोगों से करीब 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
हरिद्वार में नौकरी लगवाने के नाम पर छह लोगों से ठगे 34 लाख, युवती सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दिल्‍ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण 97 उड़ानें रद्द, 200 से अधिक सेवाओं में देरी

नई दिल्‍ली। घने कोहरे के कारण पिछले कई दिन से दिल्ली और अन्य हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन बाधित है।...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
दिल्‍ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण 97 उड़ानें रद्द, 200 से अधिक सेवाओं में देरी

जौनपुर में 13 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसपी ने किया फेरबदल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने रविवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
जौनपुर में 13 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसपी ने किया फेरबदल

मध्यप्रदेश: सीएम दौरे से पहले पुलिस का सख्त एक्शन, होटलों में छापे से मचा हड़कंप

   बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं, चाकूबाजी और सड़क हादसों को देखते हुए कोतवाली पुलिस...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
मध्यप्रदेश: सीएम दौरे से पहले पुलिस का सख्त एक्शन, होटलों में छापे से मचा हड़कंप

कांग्रेस ने बिगाड़े हालात, हमारी सरकार सुधार रही देश की उर्वरक व्यवस्था..पीएम  मोदी ने नामरूप में अमोनिया-यूरिया परियोजना के लिए भूमि पूजन किया 

- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों के दौरान असम सहित देश के कई हिस्सों...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
कांग्रेस ने बिगाड़े हालात, हमारी सरकार सुधार रही देश की उर्वरक व्यवस्था..पीएम  मोदी ने नामरूप में अमोनिया-यूरिया परियोजना के लिए भूमि पूजन किया 

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में 13 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसपी ने किया फेरबदल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने रविवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
जौनपुर में 13 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसपी ने किया फेरबदल

कन्नौज में बड़ी कार्रवाई! नवाब सिंह यादव की 5 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

कन्नौज।  उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से बड़ी और सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की खबर सामने आई है। प्रशासन ने नवाब...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
कन्नौज में बड़ी कार्रवाई! नवाब सिंह यादव की 5 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

हम सब मिलकर अरावली बचाएं और भाजपा को जनता-जनमत की ताकत से हराएं : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि आइए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हम सब मिलकर अरावली बचाएं और भाजपा को जनता-जनमत की ताकत से हराएं : अखिलेश

कोडीन सिरप मामला : वाराणसी में कई फर्माें पर उपयाेग हाे रहा फर्जी डीएसए फार्मा का प्रमाण पत्र

वाराणसी। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस में काशी जोन के पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने रविवार काे काेडिन सिरप मामले में हाे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
कोडीन सिरप मामला : वाराणसी में कई फर्माें पर उपयाेग हाे रहा फर्जी डीएसए फार्मा का प्रमाण पत्र