युमनाम खेमचंद सिंह होंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री..राज्य में पिछले एक साल से है राष्ट्रपति शासन

On



नई दिल्ली। भाजपा विधायक और मणिपुर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष युमनाम खेमचंद सिंह को मंगलवार को सर्वसम्मति से राज्य में पार्टी विधायकों का नेता चुना गया है। इसके साथ ही वे अब मणिपुर के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। राज्य में पिछले एक साल से राष्ट्रपति शासन है।
दिल्ली में पार्टी विधायकों की बैठक के बाद भाजपा नेता सिंह को नेता चुना गया। बाद में केंद्रीय पर्यवेक्षक तरुण चुघ ने पारंपरिक पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, मणिपुर प्रदेश अध्यक्ष अधिकारिमयूम शारदा देवी और पूर्वोत्तर के प्रभारी संबित पात्रा भी मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें  'रिफॉर्म और ग्रोथ' का बजट, यूपी बनेगा देश का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक और हेल्थ हब, उत्तर प्रदेश को मिलीं बड़ी सौगातें

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: तनेजा हॉस्पिटल में बहरापन जांच शिविर का आयोजन, 72 बुजुर्गों ने कराया पंजीकरण

चुघ ने एक्स पोस्ट में कहा, “वाई खेमचंद सिंह को मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई। मैं उनके सफल एवं प्रभावशाली कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम मार्गदर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व में उनका व्यापक अनुभव, अटूट प्रतिबद्धता और सशक्त नेतृत्व पार्टी को और अधिक मजबूत करेगा तथा मणिपुर की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगा।”

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर की बेटियों का कमाल: तकनीकी कला संगम में खुशी ने जीता सिल्वर और काव्या को मिला ब्रॉन्ज

 

पिछले साल फरवरी में जातीय हिंसा से ग्रस्त मणिपुर में तात्कालीन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया गया था और बाद में इसे छह माह आगे बढ़ाया गया था। राज्य में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष में हजारों लोग विस्थापित और सैकड़ों लोग मारे गए थे।

 

मणिपुर की राजनीति में गहरी पैठ रखने वाले अनुभवी राजनेता युमनाम खेमचंद सिंह इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई विधानसभा क्षेत्र से दो बार मणिपुर विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने 2017 और 2022 दोनों विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की। युमनाम खेमचंद बहुसंख्यक मैतेई समुदाय से हैं। सूत्रों के मुताबिक उनके साथ सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। एक कुकी ज़ो समुदाय और एक नागा समुदाय से हो सकता है।


आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आ रहा है।...
Breaking News  बिज़नेस 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

अजित पवार की विमान दुर्घटना को लेकर बड़ा अपडेट, ब्लैक बॉक्स से डेटा निकालने की प्रक्रिया शुरू..जानिए जांच के नए मोड़

   पुणे। अजित पवार की विमान दुर्घटना के मामले में गुरुवार को ताजा अपडेट सामने आया है। दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैक...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
अजित पवार की विमान दुर्घटना को लेकर बड़ा अपडेट, ब्लैक बॉक्स से डेटा निकालने की प्रक्रिया शुरू..जानिए जांच के नए मोड़

अमेठी : महिला बीएलओ से अभद्रता का आरोप, राजनीतिक बयानबाज़ी तेज

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के संग्रामपुर ब्लॉक अंतर्गत ठेंगहा गांव में एक महिला बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  कानपुर 
अमेठी : महिला बीएलओ से अभद्रता का आरोप, राजनीतिक बयानबाज़ी तेज

तनाव और बेचैनी को कम करती है ग्रंथित मुद्रा, दिमाग को मिलता है आराम

  नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान, घबराहट और चिड़चिड़ापन जैसी समस्या आम हो गई हैं। वहीं यह...
लाइफस्टाइल 
तनाव और बेचैनी को कम करती है ग्रंथित मुद्रा, दिमाग को मिलता है आराम

विटामिन सी का खजाना आमड़ा, स्वाद के साथ सेहत का भी साथी

नई दिल्ली। आमड़ा या स्पोंडियास पिन्नाटा, जो विटामिन सी का खजाना है। आंवले के बाद यह सी का सबसे अच्छा...
हेल्थ 
विटामिन सी का खजाना आमड़ा, स्वाद के साथ सेहत का भी साथी

उत्तर प्रदेश

अमेठी : महिला बीएलओ से अभद्रता का आरोप, राजनीतिक बयानबाज़ी तेज

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के संग्रामपुर ब्लॉक अंतर्गत ठेंगहा गांव में एक महिला बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  कानपुर 
अमेठी : महिला बीएलओ से अभद्रता का आरोप, राजनीतिक बयानबाज़ी तेज

अमरोहा में 'भाभीजान' समरीन गिरफ्तार: हिंदू समाज पर अभद्र टिप्पणी कर फंसी सोशल मीडिया स्टार, माफी भी काम न आई

अमरोहा |  अमरोहा पुलिस ने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और हिंदू समाज की बेटियों के खिलाफ आपत्तिजनक क्या...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में 'भाभीजान' समरीन गिरफ्तार: हिंदू समाज पर अभद्र टिप्पणी कर फंसी सोशल मीडिया स्टार, माफी भी काम न आई

यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

लखनऊ -उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

बिजनौर- जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कीटनाशक एवं उर्वरक विक्रेताओं की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित