जीएसटी संग्रह जनवरी में 1.56 लाख करोड़ रुपये, अबतक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन

On

नई दिल्ली। बजट से पहले आर्थिक र्मोचे पर अच्छी खबर है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह जनवरी महीने में सालाना आधार पर रिकॉर्ड 1.56 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह अभी तक का दूसरा सबसे अधिक जीएसटी कलेक्शन है। इससे पहले अप्रैल 2022 में 1.68 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व संग्रह हुआ […]

नई दिल्ली। बजट से पहले आर्थिक र्मोचे पर अच्छी खबर है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह जनवरी महीने में सालाना आधार पर रिकॉर्ड 1.56 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह अभी तक का दूसरा सबसे अधिक जीएसटी कलेक्शन है। इससे पहले अप्रैल 2022 में 1.68 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व संग्रह हुआ था। एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होगा।

वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 31 जनवरी शाम 5 बजे तक के जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में 1.56 लाख करोड़ का जीएसटी राजस्व का संग्रह हुआ है। जनवरी, 2022 में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.40 लाख करोड़ की तुलना में यह 24 फीसदी ज्यादा है। ये लगातार 11वां महीना है जब जीएसटी राजस्व संग्रह 1.40 लाख करोड़ रहा है। वहीं, वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान तीसरी बार जीएसटी राजस्व संग्रह 1.50 लाख करोड़ के पार रहा है।

मध्य पूर्व में तनाव से रुपए और देश की विकास दर को काफी कम जोखिम: रिपोर्ट ये भी पढ़ें  मध्य पूर्व में तनाव से रुपए और देश की विकास दर को काफी कम जोखिम: रिपोर्ट

मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी के कुल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,55,922 करोड़ रुपये रहा। इसमें सीजीएसटी के रूप में 28,963 करोड़ रुपये, एसजीएसटी के रूप में 36,730 करोड़ रुपये और आईजीएसटी के तौर पर 79,599 करोड़ रुपये का संग्रह किया गया। आईजीएसटी की राशि में 37,118 करोड़ रुपये वस्तुओं के आयात पर लगने वाले कर के रूप में वसूला गया। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 10630 करोड़ सेस के रूप में वसूले गए। इनमें वस्तुओं के आयात पर अधिभार के तौर पर 768 करोड़ रुपये की राशि वसूली की गई है।

कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से कंपनियों के मुनाफे पर हो सकता है असर, इनपुट लागत भी बढ़ेगी : रिपोर्ट  ये भी पढ़ें  कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से कंपनियों के मुनाफे पर हो सकता है असर, इनपुट लागत भी बढ़ेगी : रिपोर्ट

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

पत्रकार हत्याकांड में डेरामुखी राम रहीम बरी, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पत्रकार हत्याकांड में...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
पत्रकार हत्याकांड में डेरामुखी राम रहीम बरी, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला

एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- 'पर्याप्त तेल-गैस मुहैया कराने में सरकार लाचार'

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होने के बाद केंद्र...
Breaking News  राष्ट्रीय 
एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- 'पर्याप्त तेल-गैस मुहैया कराने में सरकार लाचार'

विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया सिंगर बादशाह का विवादित सॉन्ग 'टटिहरी', गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

मुंबई। 'टटिहरी' सॉन्ग को लेकर पंजाबी सिंगर बादशाह बुरे फंस चुके हैं। गाने में लड़कियों के लिए विवादित शब्दों के...
Breaking News  मनोरंजन 
विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया सिंगर बादशाह का विवादित सॉन्ग 'टटिहरी', गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

मध्य पूर्व में तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 91.84 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा ब्रेंट क्रूड

नई दिल्ली,। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के कारण शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
मध्य पूर्व में तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 91.84 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा ब्रेंट क्रूड

मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ठेले पर छोले बेचने को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

उत्तर प्रदेश

मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ठेले पर छोले बेचने को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होली का त्योहार बीतने के बाद अब काम पर लौटने वाले यात्रियों की भारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

मुरादाबाद। जिले के बुद्धि विहार इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। यहां...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक पेपर कप फैक्ट्री में मशीन की चपेट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं