मध्य पूर्व तनाव कम होने के संकेतों के बीच बढ़ी सुरक्षित निवेश की मांग; चांदी 5,200 रुपए चढ़ा

On
School Ad

 मुंबई। पश्चिम एशिया में जारी तनाव कम होने के संकेतों के बीच मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में थोड़ी तेजी देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर संभावित हमलों पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा के बाद भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीदों से सेफ हेवन यानी सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को 999 प्यूरिटी वाला गोल्ड 1,40,420 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले सोमवार को 999 प्यूरिटी वाले गोल्ड की कीमत 1,39,569 रुपए थी।

महिपालपुर में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  महिपालपुर में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

मथुरा में भीषण बवाल: गौ-तस्करों ने 'फरसा वाले बाबा' को गाड़ी से कुचला, मौत; आगरा-दिल्ली हाईवे पर पथराव, पुलिस की गाड़ियां तोड़ीं ये भी पढ़ें  मथुरा में भीषण बवाल: गौ-तस्करों ने 'फरसा वाले बाबा' को गाड़ी से कुचला, मौत; आगरा-दिल्ली हाईवे पर पथराव, पुलिस की गाड़ियां तोड़ीं

यानी एक दिन में सोने का भाव 851 रुपए बढ़ गया है। वहीं, अगर चांदी की बात करें तो आईबीजेए के अनुसार, मंगलवार को 999 प्यूरिटी वाली चांदी का भाव 2,24,545 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया, जो बीते सोमवार को 2,19,260 रुपए प्रति किलोग्राम था। यानी एक ही दिन में चांदी का भाव 5,285 रुपए प्रति किलो बढ़ गया है। बता दें कि आईबीजेए पर पिछले शुक्रवार को 999 प्यूरिटी वाले गोल्ड का भाव 1,47,218 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जबकि 999 प्यूरिटी वाली चांदी का भाव 2,32,364 रुपए प्रति किलोग्राम था। यानी कीमती धातुओं का रेट पिछले हफ्ते से अभी भी नीचे है। हालांकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली।

होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: ईरान ने कहा— 'मार्ग बंद नहीं, केवल चुनिंदा जहाजों पर पाबंदी'; 22 देशों ने जताई सुरक्षा की चिंता ये भी पढ़ें  होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: ईरान ने कहा— 'मार्ग बंद नहीं, केवल चुनिंदा जहाजों पर पाबंदी'; 22 देशों ने जताई सुरक्षा की चिंता

खबर लिखे जाने तक (शाम करीब 7.51 बजे के करीब) अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 0.06 प्रतिशत (89 रुपए) गिरकर 139171 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी 1.28 प्रतिशत यानी 2,887 रुपए की गिरावट के साथ 2,22,280 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई। मंगलवार को 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना 1,38,411 रुपए पर खुलने के बाद एक समय 1,40,800 रुपए के उच्चतम स्तर पर तो एक समय 1,36,292 रुपए प्रति 10 ग्राम के दिन के निम्नतम स्तर तक पहुंच गया। वहीं, 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी 2,18,628 रुपए पर खुलने के बाद एक समय 2,27,470 रुपए के दिन के उच्चतम स्तर पर तो एक समय 2,13,562 रुपए प्रति किलो के दिन के निम्नतम स्तर तक पहुंच गई थी।

गौरतलब है कि खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्षों के चलते पिछले कुछ समय से कीमती धातुओं में भारी गिरावट दर्ज की गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में मौजूदा बदलाव ऐसे समय में देखने को मिल रहा है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके बावजूद महंगाई को लेकर बनी चिंताओं ने निवेशकों की सोच पर असर डाला है, साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बदलाव न किए जाने की संभावना भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर रही है। साथ ही, यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वैश्विक स्तर पर कई केंद्रीय बैंक महंगाई पर काबू पाने के लिए अपने सोने के भंडार की बिक्री कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो बाजार में सप्लाई बढ़ेगी और इसका सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ेगा, जिससे इनकी कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

देहरादून में खूनी संघर्ष: बीच सड़क पर 8 लोगों को कार से कुचलने का प्रयास; मुजफ्फरनगर निवासी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

देहरादून/विकासनगर। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र में मानवता और कानून को ताक पर रखने वाली एक सनसनीखेज...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादून में खूनी संघर्ष: बीच सड़क पर 8 लोगों को कार से कुचलने का प्रयास; मुजफ्फरनगर निवासी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

खिलाड़ियों के लिए 'योगी सरकार' का बड़ा ऐलान: लक्ष्मण और लक्ष्मीबाई पुरस्कार राशि अब होगी 10 लाख, मुज़फ्फरनगर की प्रीतिपाल बनी बीडीओ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज राजधानी के लोक भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ 
खिलाड़ियों के लिए 'योगी सरकार' का बड़ा ऐलान: लक्ष्मण और लक्ष्मीबाई पुरस्कार राशि अब होगी 10 लाख, मुज़फ्फरनगर की प्रीतिपाल बनी बीडीओ

दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

नई दिल्ली/बागपत। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने मंगलवार को देश की राजधानी में केंद्रीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

शाहजहांपुर में चला योगी का हंटर:शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शहीदों की मूर्तियों को खंडित...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शाहजहांपुर में चला योगी का हंटर:शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट

कांतारा मिमिक्री विवाद: कर्नाटक हाई कोर्ट में रणवीर सिंह की याचिका पर 10 अप्रैल को होगी सुनवाई

  नई दिल्ली। कांतारा मिमिक्री विवाद को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह की याचिका पर मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट में   सुनवाई...
Breaking News  मनोरंजन 
कांतारा मिमिक्री विवाद: कर्नाटक हाई कोर्ट में रणवीर सिंह की याचिका पर 10 अप्रैल को होगी सुनवाई

उत्तर प्रदेश

खिलाड़ियों के लिए 'योगी सरकार' का बड़ा ऐलान: लक्ष्मण और लक्ष्मीबाई पुरस्कार राशि अब होगी 10 लाख, मुज़फ्फरनगर की प्रीतिपाल बनी बीडीओ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज राजधानी के लोक भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ 
खिलाड़ियों के लिए 'योगी सरकार' का बड़ा ऐलान: लक्ष्मण और लक्ष्मीबाई पुरस्कार राशि अब होगी 10 लाख, मुज़फ्फरनगर की प्रीतिपाल बनी बीडीओ

दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

नई दिल्ली/बागपत। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने मंगलवार को देश की राजधानी में केंद्रीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

शाहजहांपुर में चला योगी का हंटर:शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शहीदों की मूर्तियों को खंडित...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शाहजहांपुर में चला योगी का हंटर:शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट

अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव