देहरादून में खूनी संघर्ष: बीच सड़क पर 8 लोगों को कार से कुचलने का प्रयास; मुजफ्फरनगर निवासी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
सहसपुर के धर्मावाला चौक पर फिल्मी अंदाज में तांडव; 15 से ज्यादा युवकों ने लाठी-डंडों से की मारपीट, पुलिस ने सीज की UP नंबर की कार

देहरादून/विकासनगर। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र में मानवता और कानून को ताक पर रखने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। धर्मावाला चौक पर मामूली विवाद के बाद दो कारों में सवार दबंगों ने न केवल राहगीरों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, बल्कि उन पर कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश भी की। इस पूरी घटना का 43 सेकंड का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरनगर के शाहपुर निवासी एक युवक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बीच-बचाव करने वालों पर चढ़ा दी गाड़ी
ये भी पढ़ें सीवान में मुखिया की गाड़ी से बाइक टकराने पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव, कई घायलजानकारी के अनुसार, रविवार रात धर्मावाला चौक पर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे रविंद्र नामक व्यक्ति ने जब मारपीट देख बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी उन पर भी टूट पड़े। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि सफेद कार सवार युवक ने पहले सामने खड़े दो लोगों को कुचलने का प्रयास किया और फिर गाड़ी बैक करके पीछे खड़े युवक को टक्कर मार दी। इस दौरान करीब 15 से ज्यादा युवक सड़क पर लाठी-डंडों से तांडव करते नजर आए।
ये भी पढ़ें लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: अलीगंज और इटौजा के इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, 2 को नई तैनाती UP नंबर की कार सीज, 4 दबोचे
पीड़ित रविंद्र की शिकायत पर सहसपुर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर दबिश दी। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल UP37L7421 नंबर की कार को सीज कर दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में इकराम (36), शाहरुख (26), अरशद (26) और शाहपुर (मुजफ्फरनगर) निवासी विशाल गोयल (32) शामिल हैं। ये सभी आरोपी फिलहाल सहसपुर क्षेत्र के ही विभिन्न गांवों में रह रहे थे।
बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज
विकासनगर सीओ विवेक सिंह कुटियाल ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। वीडियो के आधार पर अन्य फरार आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां