राज्यसभा में गूँजी 'कांशीराम' को भारत रत्न देने की मांग; विपक्ष ने पशु क्रूरता और अपराध के आंकड़ों पर सरकार को घेरा

नयी दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक रहे कांशीराम को भारत रत्न दिए जाने की मांग मंगलवार को राज्यसभा में उठी।
समाजवादी पार्टी के रामजीलाल सुमन ने शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाते हुए कहा कि कांशीराम ने देश के बहुसंख्यक समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि कांशीराम सरकारी नौकरी छोड़कर देश के बहुसंख्यक समाज को उनका हक दिलाने के लिए जन जागरण अभियान शुरू किया और इस समाज के लोगों को सम्मान का जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अनेक अवसरों पर सार्वजनिक रूप से कांशीराम को को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की है।
शिवसेना उद्धव गुट की प्रियंका चतुर्वेदी ने पशुओं के खिलाफ बढ़ती क्रूरता के दोषियों पर जुर्माना बढ़ाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अभी कानून में इस तरह के अपराध के दोषियों पर केवल 50 रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि क्रूरता के अपराध में दोषियों पर केवल 50 रुपए का जुर्माना लगाया जाता है लेकिन घायल पशु के इलाज में कम से कम 5000 रुपए खर्च हो जाते हैं। उन्होंने इस तरह के दोषियों पर जुर्माना बढ़ाए जाने तथा सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।
कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने रायपुर एम्स में चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों की कमी की ओर सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि इससे लोगों को समुचित स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि रायपुर एम्स में चिकित्सकों के 305 पद स्वीकृत हैं लेकिन अभी वहां केवल 190 चिकित्सक हैं। इसी तरह नर्स और तकनीकी स्टाफ के 3800 पदों की तुलना में केवल 2400 के करीब लोग काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे मरीजों के उपचार में देरी होती है और उनकी मांग है कि इन पदों को शीघ्र भरा जाना चाहिए।
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने राजधानी दिल्ली के पालम क्षेत्र में हाल में हुए अग्निकांड में नौ लोगों की मौत का मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि इसमें सरकारी तंत्र की लापरवाही हुई है। उन्होंने इस घटना की निश्चित समय सीमा में जांच कर कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने दिल्ली सरकार के एक मंत्री के बयान का हवाला देते हुए कहा कि उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।
कांग्रेस पार्टी के मुकुल वासनिक ने देश में आदिवासियों तथा दलितों के खिलाफ अपराध के बढ़ते मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ औसतन हर रोज अपराध की 36 और दलित समुदाय के साथ 158 घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के करीब 90 प्रतिशत मामले अदालतों में लंबित हैं। सदस्य ने कहा कि इस तरह के मामलों में दोष सिद्धि की दर 30 प्रतिशत से भी काम है और अपराधियों के बरी होने की दर करीब 60 प्रतिशत है। कांग्रेस सदस्य ने कहा कि इस तरह के मामलों की सुनवाई के लिए देश में विशेष अदालतों की काफी कमी है।
समाजवादी पार्टी के प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट खनन माफियाओं की गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने की मांग की।
बीजू जनता दल की सुलता देव ने बच्चों विशेष रूप से बच्चों की तस्करी पर रोक लगाने की पुरजोर मांग की।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां