महाराजगंज में फुफेरे भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज । उत्तर प्रदेश में महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के तिवारी बाजार में एक निजी क्लिनिक में काम करने वाले कर्मी पर उसके फुफेरे भाई ने पाइप से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। पुलिस ने बताया कि पतरेगवा थाना सिंदुरिया के रहने वाले राहुल वर्मा घुघली कस्बे के तिवारी में एक निजी क्लिनिक पर काम करते हैं।
ये भी पढ़ें चैत्र नवरात्र : चौथे दिन मां कुष्मांडा और मां श्रृंगार गौरी के दरबार में उमड़ रहे श्रद्धालु
ये भी पढ़ें ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें मंगलवार को वह सुबह वह क्लिनिक पर काम कर रहे थे। कुछ देर बाद उसका चचेरा भाई सदानन्द वर्मा पहुंचा। पहले तो उसने बातचीत की। इस बीच पुरानी बातों को लेकर दोनों के बीच तेज बहश होने लगी। इसी पुरानी रंजिश के चलते अपने फुफेरे भाई राहुल को जान से मारने की नियत से लोहे की पाइप से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बैकुण्ठी मंदिर के आगे, सड़क के दाहिने बांस की झुरमुट के पार गिरफ्तार किया। हमले में इस्तेमाल की गई लोहे की पाइप भी बरामद हुई है। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव ने बताया कि आरोपी सदानन्द वर्मा निवासी महंथ बाजार, नगर पंचायत घुघली को गिरफ्तार कर चालान किया गया। यहां से उसे न्यायालय ने जेल भेज दिया। मामले के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां