मेरठ में जिला न्यायाधीश, डीएम और एसएसपी ने जिला कारागार व नारी निकेतन का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

राजकीय संप्रेक्षण गृह और सूरजकुंड बाल गृह में व्यवस्थाएं परखीं; कैदियों और बच्चों से बातचीत कर जानी समस्याएं

On
School Ad

मेरठ। जनपद में कानून व्यवस्था और सुधार गृहों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को माननीय जिला न्यायाधीश अनुपम कुमार, जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह एवं एसएसपी अविनाश पांडे ने संयुक्त रूप से जिला कारागार, राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर), सूरजकुंड बाल गृह और नारी निकेतन (लालकुर्ती) का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा और संबंधित प्रभारियों को सुधार के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला कारागार में बैरक और पाकशाला की जांच

सहारनपुर: देवबंद में ईद की नमाज के बाद अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी; पुलिस से तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की के बाद मामला शांत ये भी पढ़ें  सहारनपुर: देवबंद में ईद की नमाज के बाद अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी; पुलिस से तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की के बाद मामला शांत

अधिकारियों की टीम ने जिला कारागार के भीतर चिकित्सालय कक्ष, पाकशाला, महिला बैरक और शिशु सदन का निरीक्षण किया। जिला न्यायाधीश और जिलाधिकारी ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनके खान-पान, स्वास्थ्य सुविधाओं और कानूनी पैरवी के लिए वकील की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि कैदियों के अधिकारों और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाए।

ईसीआई का बड़ा फैसला, विधानसभा चुनाव और उपचुनावों में मतदान केंद्रों पर मिलेंगी खास सुविधाएं ये भी पढ़ें  ईसीआई का बड़ा फैसला, विधानसभा चुनाव और उपचुनावों में मतदान केंद्रों पर मिलेंगी खास सुविधाएं

बाल गृह और नारी निकेतन में बच्चों से की बात

जब 26/11 हमले का जश्न मनाते-मनाते फूट-फूटकर रोए थे धुरंधर के दो बड़े एक्टर्स, माहौल हो गया था गमगीन ये भी पढ़ें  जब 26/11 हमले का जश्न मनाते-मनाते फूट-फूटकर रोए थे धुरंधर के दो बड़े एक्टर्स, माहौल हो गया था गमगीन

राजकीय संप्रेक्षण गृह और सूरजकुंड बाल गृह के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने किशोरों और बच्चों से उनके शिक्षण, भोजन और दवाइयों के बारे में पूछा। बच्चों के रहने के स्थान और शिशु सदन की स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया। इसके बाद टीम लालकुर्ती स्थित नारी निकेतन (राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन) पहुँची, जहाँ आवासितों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई।

मौके पर मौजूद रहे आला अधिकारी

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा सहित राजकीय संप्रेक्षण गृह, बाल गृह और नारी निकेतन का समस्त स्टाफ व अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने कहा कि सुधार गृहों और जेल में शासन की मंशा के अनुरूप सुविधाएं सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस तरह के निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Views: 22

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

टीम रॉयल बुलेटिन  Picture

यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

केशव मौर्य का सपा पर वार: बोले- 40 हजार का वादा 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', 2027 में खिलेगा कमल

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को विश्वविख्यात मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
केशव मौर्य का सपा पर वार: बोले- 40 हजार का वादा 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', 2027 में खिलेगा कमल

NHAI ला सकता है नया AI सिस्टम, अब हाईवे के गड्ढे और खराबी खुद पकड़ेंगे स्मार्ट कैमरे, 40000KM सड़क होगी हाईटेक

अब भारत के हाईवे सफर को और ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। नेशनल हाईवे...
ऑटोमोबाइल 
NHAI ला सकता है नया AI सिस्टम, अब हाईवे के गड्ढे और खराबी खुद पकड़ेंगे स्मार्ट कैमरे, 40000KM सड़क होगी हाईटेक

नई दिल्ली: एम्स में हरीश राणा का निधन; देश के पहले 'पैसिव यूथेनेशिया' मामले में 13 साल बाद थमीं सांसें

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हरीश राणा का मंगलवार को निधन हो...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
नई दिल्ली: एम्स में हरीश राणा का निधन; देश के पहले 'पैसिव यूथेनेशिया' मामले में 13 साल बाद थमीं सांसें

हैदराबाद के कई पेट्रोल पंपों पर 'स्टॉक खत्म' के बोर्ड लगे, सरकार ने अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा

हैदराबाद। मंगलवार को हैदराबाद के कई पेट्रोल पंप बंद रहे, जबकि खुले हुए कुछ पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी...
Breaking News  राष्ट्रीय 
हैदराबाद के कई पेट्रोल पंपों पर 'स्टॉक खत्म' के बोर्ड लगे, सरकार ने अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा

जूस या शुगर ड्रिंक? राघव चड्ढा ने फूड ब्रांड्स पर उठाए गंभीर सवाल

देश में बिक रहे “फ्रूट जूस” को लेकर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। राघव चड्ढा ने फूड ब्रांड्स...
Breaking News  राष्ट्रीय 
जूस या शुगर ड्रिंक? राघव चड्ढा ने फूड ब्रांड्स पर उठाए गंभीर सवाल

उत्तर प्रदेश

केशव मौर्य का सपा पर वार: बोले- 40 हजार का वादा 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', 2027 में खिलेगा कमल

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को विश्वविख्यात मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
केशव मौर्य का सपा पर वार: बोले- 40 हजार का वादा 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', 2027 में खिलेगा कमल

सहारनपुर : किसान- मजदूर संगठन की बैठक में किसानों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं पर चर्चा करते हुए एसडीएम को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

सहारनपुर (नकुड)।  सहारनपुर जनपद के कस्बा नकुड़ में किसान- मजदूर संगठन की मासिक बैठक में किसानों ने अपनी विभिन्न नुकसान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : किसान- मजदूर संगठन की बैठक में किसानों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं पर चर्चा करते हुए एसडीएम को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

औरैया दोहरा हत्याकांड: पूर्व MLC कमलेश पाठक को 6 साल की सजा, 8 अन्य को 5-5 साल की जेल

औरैया। बहुचर्चित डबल मर्डर प्रकरण में मंगलवार को बड़ा फैसला सामने आया। पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक सहित आरोपितों को कोर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
औरैया दोहरा हत्याकांड: पूर्व MLC कमलेश पाठक को 6 साल की सजा, 8 अन्य को 5-5 साल की जेल

जौनपुर महोत्सव में 600 से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न , प्रभारी मंत्री ने दिया आशीर्वाद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मंगलवार से शुरू हुए तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव के पहले दिन शाही किला परिसर...
उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 जौनपुर महोत्सव में 600 से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न , प्रभारी मंत्री ने दिया आशीर्वाद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव