जूस या शुगर ड्रिंक? राघव चड्ढा ने फूड ब्रांड्स पर उठाए गंभीर सवाल

देश में बिक रहे “फ्रूट जूस” को लेकर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। राघव चड्ढा ने फूड ब्रांड्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कई कंपनियां लोगों को गुमराह कर रही हैं।
उनका कहना है कि जिन प्रोडक्ट्स को “फ्रूट जूस” कहकर बेचा जा रहा है, असल में वे हाई शुगर ड्रिंक्स हैं। पैकेट के सामने बड़े-बड़े फलों की तस्वीरें दिखाकर ग्राहकों को आकर्षित किया जाता है, लेकिन पीछे छोटे अक्षरों में लिखा होता है—“pictures for marketing purposes only।”
यानी जो दिखाया जा रहा है, वो पूरी सच्चाई नहीं है।
राघव चड्ढा ने इसे misleading branding और false advertisement बताते हुए कहा कि इसका सीधा असर बच्चों और आम लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। ऐसे ड्रिंक्स के लगातार सेवन से डायबिटीज और अन्य लाइफस्टाइल बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां