औरैया में यमुना जयंती पर विश्रांत घाट में हुई भव्य आरती, श्रद्धालुओं ने किया दीपदान

On
School Ad

औरैया। चैत्र नवरात्रि की छठ के पावन अवसर पर मनाई जाने वाली यमुना जयंती के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया स्थित यमुना तट के प्राचीन विश्रांत घाट पर भव्य यमुना आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “एक विचित्र पहल सेवा समिति” द्वारा अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में मंगलवार सुबह श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

इस धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवकुमार पुरवार मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से यमुना मैया की पूजा-अर्चना की। शंख और घंटों की गूंज के बीच जब आरती शुरू हुई तो पूरा घाट भक्ति के रंग में रंग गया और “जय यमुना मैया” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने यमुना नदी के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यमुनोत्री से निकलने वाली यमुना नदी का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है और मान्यता है कि यमुनोत्री धाम की यात्रा किए बिना तीर्थ यात्रा अधूरी मानी जाती है।

भारतीय कूटनीति की बड़ी जीत: होर्मुज के 'चक्रव्यूह' से सुरक्षित निकला भारतीय LPG टैंकर; ईरानी नौसेना बनी संकटमोचक, ट्रंप की ईरान को 48 घंटे की चेतावनी ये भी पढ़ें  भारतीय कूटनीति की बड़ी जीत: होर्मुज के 'चक्रव्यूह' से सुरक्षित निकला भारतीय LPG टैंकर; ईरानी नौसेना बनी संकटमोचक, ट्रंप की ईरान को 48 घंटे की चेतावनी

महिला शाखा “तुलसी सखी ग्रुप” की अध्यक्ष लक्ष्मी विश्नोई ने पौराणिक मान्यताओं का उल्लेख करते हुए बताया कि यमराज और यमुना, सूर्य देव की संतान हैं। मान्यता है कि यमराज ने यमुना को यह वरदान दिया था कि जो भी भक्त यमुना में स्नान करेगा, उसे यमलोक के कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

मेरठ: सरधना में ईद की खुशियां मातम में बदलीं; नमाज पढ़कर लौट रहे ग्राम प्रधान के दो सगे भाइयों की नृशंस हत्या ये भी पढ़ें  मेरठ: सरधना में ईद की खुशियां मातम में बदलीं; नमाज पढ़कर लौट रहे ग्राम प्रधान के दो सगे भाइयों की नृशंस हत्या

आरती के उपरांत श्रद्धालुओं ने दीपदान कर अपने और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और सुरक्षा की कामना की। यमुना तट पर जलते दीपों की जगमगाहट ने पूरे वातावरण को अलौकिक बना दिया। इस अवसर पर मंजू गुप्ता, मंगला शुक्ला, प्रिया गुप्ता, अंशु दीक्षित, रानी पोरवाल, मिथिलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन ने जनपद में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का संदेश प्रसारित किया।

FBI के पूर्व निदेशक रॉबर्ट मुलर का 81 वर्ष की उम्र में निधन; राष्ट्रपति ट्रंप का विवादित तंज— "खुशी है कि वह मर गए" ये भी पढ़ें  FBI के पूर्व निदेशक रॉबर्ट मुलर का 81 वर्ष की उम्र में निधन; राष्ट्रपति ट्रंप का विवादित तंज— "खुशी है कि वह मर गए"

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

संभल शाही जामा मस्जिद विवाद: पक्षकार बनने के लिए कोर्ट में नई याचिका दायर

संभल। जनपद संभल की शाही जामा मस्जिद मामले में महंत ने पक्षकार बनने की याचिका दायर की साथ ही याचिका...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल शाही जामा मस्जिद विवाद: पक्षकार बनने के लिए कोर्ट में नई याचिका दायर

शामली: भाजपा संगठन में मची रार: जिला मंत्री श्रीपाल आर्य के खिलाफ साक्ष्यों के साथ प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत,आरएसएस से पदमुक्त होने का भी जिक्र

शामली। भारतीय जनता पार्टी के शामली जिला संगठन में उस समय हड़कंप मच गया, जब जिला मंत्री श्रीपाल आर्य...
शामली 
शामली: भाजपा संगठन में मची रार: जिला मंत्री श्रीपाल आर्य के खिलाफ साक्ष्यों के साथ प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत,आरएसएस से पदमुक्त होने का भी जिक्र

गर्मी में फसल बचाने का देसी तरीका, सही सिंचाई और मल्चिंग से सूखने से बचेंगी पौधें

गर्मी का मौसम शुरू होते ही किसानों की चिंता भी बढ़ने लगती है। तेज धूप और बढ़ते तापमान की वजह...
कृषि 
गर्मी में फसल बचाने का देसी तरीका, सही सिंचाई और मल्चिंग से सूखने से बचेंगी पौधें

उपज परिवार में शामिल हुए चार नए सदस्य, पटका पहनाकर किया गया भव्य स्वागत

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) का परिवार मंगलवार को और अधिक मजबूत हो गया, जब चार नए पत्रकारों...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
उपज परिवार में शामिल हुए चार नए सदस्य, पटका पहनाकर किया गया भव्य स्वागत

टीएमयू लॉ की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में वैश्विक सहभागिता, यूएसए, मॉरीशस और नेपाल के विशेषज्ञ वर्चुअली जुड़े

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन वैश्विक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू लॉ की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में वैश्विक सहभागिता, यूएसए, मॉरीशस और नेपाल के विशेषज्ञ वर्चुअली जुड़े

उत्तर प्रदेश

संभल शाही जामा मस्जिद विवाद: पक्षकार बनने के लिए कोर्ट में नई याचिका दायर

संभल। जनपद संभल की शाही जामा मस्जिद मामले में महंत ने पक्षकार बनने की याचिका दायर की साथ ही याचिका...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल शाही जामा मस्जिद विवाद: पक्षकार बनने के लिए कोर्ट में नई याचिका दायर

उपज परिवार में शामिल हुए चार नए सदस्य, पटका पहनाकर किया गया भव्य स्वागत

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) का परिवार मंगलवार को और अधिक मजबूत हो गया, जब चार नए पत्रकारों...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
उपज परिवार में शामिल हुए चार नए सदस्य, पटका पहनाकर किया गया भव्य स्वागत

टीएमयू लॉ की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में वैश्विक सहभागिता, यूएसए, मॉरीशस और नेपाल के विशेषज्ञ वर्चुअली जुड़े

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन वैश्विक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू लॉ की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में वैश्विक सहभागिता, यूएसए, मॉरीशस और नेपाल के विशेषज्ञ वर्चुअली जुड़े

केशव मौर्य का सपा पर वार: बोले- 40 हजार का वादा 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', 2027 में खिलेगा कमल

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को विश्वविख्यात मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
केशव मौर्य का सपा पर वार: बोले- 40 हजार का वादा 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', 2027 में खिलेगा कमल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव