मेरठ: सरधना में ईद की खुशियां मातम में बदलीं; नमाज पढ़कर लौट रहे ग्राम प्रधान के दो सगे भाइयों की नृशंस हत्या

मेरठ (सरधना)। जनपद के सरधना थाना क्षेत्र के गांव मेहरमती गणेशपुर में ईद के पवित्र पर्व पर दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। नमाज पढ़कर लौट रहे ग्राम प्रधान के दो सगे भाइयों की पुरानी रंजिश और महज मामूली लेनदेन के विवाद में छुरी और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया और ईद का जश्न मातम में तब्दील हो गया।
₹1000 का विवाद और 4 साल पुरानी रंजिश
पुलिस जांच और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना की पटकथा शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे ही लिखी जा चुकी थी। ईद की नमाज के बाद गांव के बाहर स्थित कब्रिस्तान के पास ग्राम प्रधान का भतीजा सलमान अपने पड़ोसी चुन्नू और अन्य युवकों के साथ बैठा था। इसी दौरान सलमान और चुन्नू के बीच महज 1000 रुपये के लेनदेन को लेकर तीखी बहस हो गई। उस समय तो ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन चुन्नू के मन में रंजिश की आग सुलगती रही। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच करीब 4 साल पुरानी रंजिश भी चली आ रही थी।
छुरी पर धार लगाते देखा गया था आरोपी
ग्रामीणों का आरोप है कि हमलावर पूरी योजना के साथ आए थे। एक चश्मदीद के मुताबिक, वारदात से कुछ समय पहले आरोपी को छुरी पर धार लगाते हुए देखा गया था। जैसे ही सलमान रास्ते से गुजरा, चुन्नू ने पहले ईंट से हमला किया और फिर ताबड़तोड़ छुरियां घोंपनी शुरू कर दीं। चश्मदीदों के अनुसार, आरोपी चिल्ला रहा था— "रईस, जिसमें दम हो भूरा को उठाकर दिखाओ।"
भाई को बचाने आए शमसुद्दीन को भी नहीं बख्शा
जब सलमान पर हमला हुआ, तो उसका बड़ा भाई शमसुद्दीन उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा। लेकिन बेरहम हमलावरों ने उसे भी नहीं छोड़ा। जान बचाने के लिए भागते हुए शमसुद्दीन की पीठ और गर्दन पर हमलावरों ने पीछे से कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। दोनों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
गांव में भारी पुलिस बल तैनात
दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तनावपूर्ण शांति को देखते हुए पीएसी और पुलिस की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
ईद के दिन हुई इस खौफनाक वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल गांव में सन्नाटा पसरा है और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां