मुजफ्फरनगर में नशे के 'अकूत साम्राज्य' पर चला पुलिस का 'बुलडोज़र': 80 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त, प्रदेश में मंचा हड़कंप
शातिर तस्कर बाबू रियाज की बरेली-शाहजहांपुर में फैली 34 संपत्तियों पर सक्षम प्राधिकारी का 'कुर्की' आदेश, पुलिस टीम को नकद पुरस्कार

मुजफ्फरनगर। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक ऐसी ऐतिहासिक और तीखी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जिसने नशा तस्करों की आर्थिक रीढ़ पूरी तरह तोड़ दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित की गई लगभग 80 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियों के जब्तीकरण के लिए सक्षम प्राधिकारी से अंतिम आदेश प्राप्त कर लिए हैं। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावशाली कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है और इसे प्रदेश की अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में शामिल माना जा रहा है।
स्मैक तस्कर बाबू उर्फ रियाज की करोड़ों की साम्राज्य पर वार
ये भी पढ़ें ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) अभिषेक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान के तहत थाना बुढ़ाना पुलिस ने कुछ समय पूर्व एक शातिर तस्कर बाबू उर्फ रियाज उर्फ असफाक को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से करोड़ों रुपये की स्मैक बरामद हुई थी। गहन जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने पिछले कई वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी के जरिए अकूत काली कमाई की है। उसने इस अवैध कमाई को अपने और अपने परिजनों के नाम पर विभिन्न जनपदों में भारी मात्रा में अचल और चल संपत्तियों में निवेश किया था।
ये भी पढ़ें चैत्र नवरात्र : चौथे दिन मां कुष्मांडा और मां श्रृंगार गौरी के दरबार में उमड़ रहे श्रद्धालुबरेली और शाहजहांपुर में फैली 34 संपत्तियों की पहचान
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (SP Rural) आदित्य बंसल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम ने महीनों की कड़ी मेहनत और गहन तफ्तीश के बाद बरेली और शाहजहांपुर जनपदों में आरोपी बाबू उर्फ रियाज की फैली हुई कुल 34 अवैध संपत्तियों की पहचान की। इनमें बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स, आलीशान मकान, व्यावसायिक शोरूम, कृषि भूमि, प्लॉट, ईंट भट्टे, कई वाहन और ट्रैक्टर शामिल हैं।
एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई
मुजफ्फरनगर पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर इन संपत्तियों के जब्तीकरण के लिए एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 68(एफ) के तहत सक्षम प्राधिकारी, SAFEMA (FOP)A एवं एनडीपीएस एक्ट, नई दिल्ली को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी। पुलिस की प्रभावी पैरवी और मजबूत साक्ष्यों के आधार पर 24 मार्च 2026 को माननीय प्राधिकारी ने सभी 34 संपत्तियों को ज़ब्त करने के ऐतिहासिक आदेश जारी कर दिए। आरोपी बाबू उर्फ रियाज एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ दिल्ली, बरेली, शाहजहांपुर और मुजफ्फरनगर में एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
अपराधियों को सख्त संदेश, पुलिस टीम सम्मानित एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने इस बड़ी कामयाबी पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्रवाई राज्य के सभी अपराधियों और नशा तस्करों को एक स्पष्ट संदेश देती है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से अर्जित की गई अवैध संपत्ति अब सुरक्षित नहीं है और पुलिस ऐसे अपराधियों की आर्थिक रीढ़ तोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एसएसपी ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना बुढ़ाना के उपनिरीक्षक ललित शर्मा और कांस्टेबल विपिन कुमार को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने साफ किया है कि "ऑपरेशन सवेरा" आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां