केशव मौर्य का सपा पर वार: बोले- 40 हजार का वादा 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', 2027 में खिलेगा कमल

- मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन के बाद उप मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर बोला हमला

On
School Ad

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को विश्वविख्यात मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा द्वारा महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के दावे को मुंगेरी लाल के हसीन सपने करार देते हुए कहा कि अब प्रदेश की महिलाएं जागरूक हैं और झूठे वादों में आने वाली नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी, जबकि चुनाव के बाद सपा सैफई तक सिमटकर रह जाएगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें 2014 से ही मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद मिलता रहा है और इसी कृपा से भाजपा लगातार मजबूत हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी मां का आशीर्वाद भाजपा के साथ रहेगा। उन्होंने प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना की। नवरात्र के पावन अवसर पर धाम पहुंचे उप मुख्यमंत्री का पुरानी वीआईपी मार्ग पर प्रशासनिक अधिकारियों और तीर्थ पुरोहितों ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। वहां से वे गणेश द्वार होते हुए मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचे और विधि-विधान से मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरा परिसर जय मां विंध्यवासिनी के जयकारों से गूंजता रहा।

होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: ईरान ने कहा— 'मार्ग बंद नहीं, केवल चुनिंदा जहाजों पर पाबंदी'; 22 देशों ने जताई सुरक्षा की चिंता ये भी पढ़ें  होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: ईरान ने कहा— 'मार्ग बंद नहीं, केवल चुनिंदा जहाजों पर पाबंदी'; 22 देशों ने जताई सुरक्षा की चिंता

भाजपा का 'ज्ञान' पर फोकस

मीडिया से बातचीत में केशव मौर्य ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार गरीब, किसान, महिला और युवाओं के हित में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति केवल वादों तक सीमित नहीं, बल्कि जनहितकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने की है।

ईसीआई का बड़ा फैसला, विधानसभा चुनाव और उपचुनावों में मतदान केंद्रों पर मिलेंगी खास सुविधाएं ये भी पढ़ें  ईसीआई का बड़ा फैसला, विधानसभा चुनाव और उपचुनावों में मतदान केंद्रों पर मिलेंगी खास सुविधाएं

गैस सिलेंडर में किसी प्रकार की कटौती नहीं, अफवाह पर न दें ध्यान

रसोई गैस को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी उप मुख्यमंत्री ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि गैस सिलेंडर में किसी प्रकार की कटौती नहीं की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल प्रामाणिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा, नितिन विश्वकर्मा आदि मौजूद थे। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक रितेश सिंह, सीओ लालगंज अमर बहादुर, धाम चौकी प्रभारी अजय कुमार मिश्रा, मंदिर सुरक्षा प्रभारी उदय प्रताप सुरक्षा में लगे थे।

मिडल ईस्ट संकट: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात; बुनियादी ढांचे पर हमलों की निंदा, शांति और नौवहन की सुरक्षा पर दिया जोर ये भी पढ़ें  मिडल ईस्ट संकट: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात; बुनियादी ढांचे पर हमलों की निंदा, शांति और नौवहन की सुरक्षा पर दिया जोर

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सहारनपुर: थाना गंगोह पुलिस ने नशा तस्कर मोनिश को गिरफ्तार कर 10 लाख की स्मैक बरामद की

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लाख रूपये कीमत की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना गंगोह पुलिस ने नशा तस्कर मोनिश को गिरफ्तार कर 10 लाख की स्मैक बरामद की

शामली: एलम में कोचिंग जाती छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध पर दो युवकों ने की अभद्रता,  पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार

शामली। जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा एलम में एक बार फिर शोहदों का आतंक सामने आया है।...
शामली 
शामली: एलम में कोचिंग जाती छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध पर दो युवकों ने की अभद्रता,  पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार

गाजियाबाद: क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में 'लोक अदालत' का सफल आयोजन; 50 आवेदकों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

   गाजियाबाद। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद द्वारा मंगलवार, 24 मार्च 2026 को...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में 'लोक अदालत' का सफल आयोजन; 50 आवेदकों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

सहारनपुर: थाना बेहट पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी नदीम को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने धोखाधड़ी कर फर्जी बैनामा करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना बेहट पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी नदीम को किया गिरफ्तार

मुरादाबाद: विधायक मोहम्मद फहीम इरफान की अनोखी पहल, भतीजी की शादी में शुद्ध शाकाहारी और ‘व्रत काउंटर’ की व्यवस्था

मुरादाबाद। सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान की मिसाल पेश करते हुए मुरादाबाद के विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने अपनी भतीजी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: विधायक मोहम्मद फहीम इरफान की अनोखी पहल, भतीजी की शादी में शुद्ध शाकाहारी और ‘व्रत काउंटर’ की व्यवस्था

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: थाना गंगोह पुलिस ने नशा तस्कर मोनिश को गिरफ्तार कर 10 लाख की स्मैक बरामद की

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लाख रूपये कीमत की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना गंगोह पुलिस ने नशा तस्कर मोनिश को गिरफ्तार कर 10 लाख की स्मैक बरामद की

सहारनपुर: थाना बेहट पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी नदीम को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने धोखाधड़ी कर फर्जी बैनामा करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना बेहट पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी नदीम को किया गिरफ्तार

मुरादाबाद: विधायक मोहम्मद फहीम इरफान की अनोखी पहल, भतीजी की शादी में शुद्ध शाकाहारी और ‘व्रत काउंटर’ की व्यवस्था

मुरादाबाद। सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान की मिसाल पेश करते हुए मुरादाबाद के विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने अपनी भतीजी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: विधायक मोहम्मद फहीम इरफान की अनोखी पहल, भतीजी की शादी में शुद्ध शाकाहारी और ‘व्रत काउंटर’ की व्यवस्था

मुरादाबाद: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से दलित समाज में खुशी, सड़कों पर लड्डू बांटकर मनाया जश्न

मुरादाबाद। सुप्रीम कोर्ट के एक अहम फैसले के बाद मुरादाबाद में दलित समाज के लोगों के बीच खुशी का माहौल...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से दलित समाज में खुशी, सड़कों पर लड्डू बांटकर मनाया जश्न

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव