शामली: एलम में कोचिंग जाती छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध पर दो युवकों ने की अभद्रता, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार
कांधला थाने में शिकायत दर्ज, सख्त कार्रवाई की मांग

शामली। जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा एलम में एक बार फिर शोहदों का आतंक सामने आया है। कस्बे में कोचिंग करने जाने वाली एक छात्रा ने दो युवकों पर आए दिन पीछा करने और उस पर अभद्र फब्तियां कसने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिससे वह निडर होकर अपनी पढ़ाई जारी रख सके।
पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह कस्बे में ही कोचिंग करने के लिए जाती है। कस्बे के ही रहने वाले दो युवक पिछले कुछ दिनों से उसका पीछा कर रहे हैं और उस पर फब्तियां कसते रहते हैं, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। आरोप है कि जब उसने शोहदों की इस हरकत का विरोध किया, तो उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
ये भी पढ़ें शामली में ईद की छुट्टियों के बाद जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़, मरीजों को करना पड़ा घंटों इंतजारपुलिस जांच में जुटी, कार्रवाई का आश्वासन
छात्राओं और महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। कांधला पुलिस का कहना है कि छात्रा की शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी शोहदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि अन्य छात्राएं भी सुरक्षित महसूस कर सकें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां