मुंबई से नेपाल भाग रहे दो शातिर तस्कर गिरफ्तार; STF ने बिछाया जाल, बड़ी कामयाबी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने महाराष्ट्र में एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित दो अंतर्राज्यीय ड्रग तस्करों को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। एसटीएफ के अनुसार, एक दिन पूर्व महाराष्ट्र पुलिस की सूचना पर एसटीएफ लखनऊ ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को चारबाग रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भावेश चौहान उर्फ लालू (निवासी मूलतः हरदोई) और शोएब अशरफ पठान उर्फ बटला (निवासी नाला सोपारा, मुंबई) के तौर पर हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पिछले 4-5 वर्षों से अंतर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। वे बाजार में उपलब्ध केमिकल्स से ब्राउन शुगर तैयार कर उसे विभिन्न स्थानों खासतौर पर पब, होटल और पार्टियों में सप्लाई करते थे। आरोपियों ने बताया कि 5 फरवरी को वसई-विरार क्षेत्र में बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद वे मुंबई से फरार हो गए थे और लखनऊ के रास्ते नेपाल भागने की योजना बना रहे थे। इससे पहले ही एसटीएफ ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां