सुलतानपुर में हैवानियत: फोन न उठाने पर पति ने बच्चों के सामने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला
गांजे के नशे में धुत पिता ने रची खूनी साजिश; 9 और 8 साल के मासूमों के सामने तोड़ा दम, आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में

सुलतानपुर/धनपतगंज। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ एक कलयुगी पति ने मात्र फोन न उठाने जैसी मामूली बात पर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। धनपतगंज थाना क्षेत्र के सेवरा चरथई गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त कोहराम मच गया, जब बच्चों के सामने ही नशे में धुत पिता ने अपनी मां को डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
काम के दौरान फोन न उठाना बना मौत का कारण
पुलिस के अनुसार, गांव निवासी नक्छेद सोमवार को कहीं लिंटर डालने का काम कर रहा था। इसी दौरान उसने अपनी पत्नी कुसुम (42) को फोन किया, लेकिन कुसुम किसी काम में व्यस्त होने के कारण फोन नहीं उठा सकी। बस यही बात नक्छेद को नागवार गुजरी और वह गुस्से में आगबबूला हो गया। सोमवार रात करीब 12 बजे जब वह घर लौटा, तो उसने कुसुम के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।
मासूम बच्चों के सामने तड़प-तड़प कर मरी मां
ये भी पढ़ें सीवान में मुखिया की गाड़ी से बाइक टकराने पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव, कई घायलघर में मौजूद उनके दो छोटे बच्चे, उदयभान (9 वर्ष) और दीक्षा (8 वर्ष), अपनी मां को बचाने दौड़े, तो निर्दयी पिता ने उन्हें धक्का देकर दूर गिरा दिया। बच्चों की चीख-पुकार के बीच नक्छेद ने कुसुम को डंडे से तब तक पीटा जब तक वह अधमरी नहीं हो गई। स्थानीय लोग गंभीर हालत में कुसुम को अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के बेटे ने बताया कि उसका पिता गांजा पीने का आदी था और अक्सर घर में विवाद करता था।
आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार और एसएचओ अंजू मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति नक्छेद को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। पूछताछ में आरोपी ने मारपीट की बात कबूली है, लेकिन उसका कहना है कि उसे पत्नी की मौत का अंदाजा नहीं था। इस घटना के बाद से गांव में मातम और रोष व्याप्त है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां