कानपुर में सेंध बनाकर ज्वैलरी शॉप से चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, जेवरात बरामद

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के थाना चकेरी क्षेत्र अंतर्गत 16-17 मार्च की रात ज्वैलर्स की दुकान में सेंध लगाकर नकदी और ज्वेलरी समेत करीब पांच लाख रुपये की चोरी करने वाले दो चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले एक खरीददार को पुलिस ने मंगलवार काे गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपितों के कब्जे से करीब 90 प्रतिशत चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि चकेरी ओम पूर्व लाल बंगला निवासी सोनू कुमार वर्मा की पटेल नगर स्थित खाटू श्याम ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। जहां अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार में सेंध लगाकर सोने, चांदी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, नकदी और डीवीआर चोरी कर लिया था। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया सीसीटीवी फुटेज खाने पर दो संदिग्ध दिखाई दिए। जिस पर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर 80 फीट रोड से दो आरोपितों नौबस्ता निवासी मोहम्मद शकील, चौबेपुर निवासी धर्मेंद्र गौतम उर्फ जावेद को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि चोरी का सारा माल बेकनगंज निवासी शाह कमल को बेचा है। दोनों की निशानदेही पर तीसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उनके पास से चोरी के माल की 90 प्रतिशत बरामदगी समेत चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लोहे की रॉड, पेशकश और डीवीआर बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शकील पर 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट भी शामिल है। धर्मेंद्र गौतम पर भी पूर्व में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य संभावित वारदातों में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।------
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां