बिजली घर पर बिल जमा कराने आये युवक की जेंब से हजारों रूपये की नकदी हुई चोरी, पीडित ने पुलिस से की शिकायत

शामली। बिजली घर पर बिंल जमा कराने आये एक व्यक्ति की जेंब से हजारों रूपये की नकदी अज्ञात जेंब कतरे द्बारा चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जहां पीडित युवक ने उक्त मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
आपको बता दे पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के सिटी बिजली घर का है। जहां शहर के महोल्ला विश्वकर्मा नगर निवासी अजय कुमार अपना बिजली का बिल जमा कराने के लिए पहुंचा था। आरोप है कि जहां बिजली घर पर अत्यधिक भीडभाड होने के कारण किसी अज्ञात जेंबकतरे ने पीडित युवक की जेंब से हाथ साफ कर हुए करीब तीन हजार रूपये नकदी उडा दी। जिसके चलते पीडित युवक को बिजली का बिल बिना जमा कराये ही घर वापस लौटना पडा। पीडित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां